भोपाल: मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए इस बार विपक्षी दल पूरी तरह से तैयार नजर आ रहा है। इसी कड़ी में पूर्व सीएम कमल नाथ ने बड़ी घोषणाएं की है, उन्होंने ट्वीट कर प्रदेश की जनता से “नंदिनी गौ धन योजना” प्रारंभ और नर्मदा के संरक्षण और संवर्धन शुरुआत, 2 लाख से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती करने की घोषणा की है
गौ धन खुशहाली से मध्यप्रदेश के विकास के लिए मैं वचनबद्ध हूं। कांग्रेस सरकार नंदिनी गौ धन योजना प्रारंभ करेगी जिसमे गौ पालकों और स्व–सहायता समूहों से 2 रुपए प्रति किलो की दर से गोबर खरीदी प्रारंभ की जाएगी जिससे
किसानों–पशुपालकों और ग्रामीणों को रोजगार के साथ अतिरिक्त आय होगी। गोबर से जैविक खाद, गौ काष्ट, दीया, अगरबत्ती, मूर्तियां आदि का निर्माण और विक्रय कर स्व–सहायता समूह लाभ भी अर्जित करेंगे। गौ माता से खुशहाली आएगी। कांग्रेस आएगी, खुशहाली आएगी।
2 लाख से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती करेगी
हमारे प्रदेश की युवा शक्ति के उज्ज्वल भविष्य के लिए मैं वचनबद्ध हूं। प्रदेश में युवा हितैषी भर्ती व्यवस्था स्थापित कर कांग्रेस सरकार 2 लाख से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती करेगी और ग्रामीण क्षेत्र में 1 लाख नए पद बनाकर भर्ती होगी। भर्ती परीक्षाओं में कोई शुल्क देय नही होगा, 100% की छूट दी जाएगी।
