मध्य प्रदेश: कांग्रेस के शहर प्रवक्ता विवेक खंडेलवाल ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की 18 साल की सरकार में केवल आसामाजिक तत्व ही पोषित हुआ है. 18 साल की सरकार में मध्यप्रदेश में भूमाफिया, शिक्षा माफिया, नशा माफिया शराब माफिया रेत खनन माफिया, जितने भी तरह के माफिया हैं, वह केवल भारतीय जनता पार्टी के समय ही पोषित हुए हैं.
भाजपा छाप प्रोटीन किया लॉन्च
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि कि 2023 के चुनाव को मद्देनजर रखते हुए कांग्रेस पार्टी ने ‘भाजपा छाप प्रोटीन’ का बॉक्स और डब्बे लॉन्च किया है. उन्होंने इस सियासी प्रोटीन की कुछ विशेषताएं बताई हैं. विवेक खंडेलवाल ने कहा कि इस प्रोटीन को केवल असामाजिक तत्व के लोग ही इसका उपयोग कर सकते हैं और इस प्रोटीन की खासियत यह है कि आप इस प्रोटीन को लेने से निश्चित रूप से जल्द ही भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेता बनेंगे और प्रशासन आपको किसी तरह से परेशान नहीं करेगी. कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि 2-4 दिनों में यह ‘भाजपा छाप प्रोटीन पाउडर’ के बॉक्स मध्य प्रदेश के 230 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशियों को उपलब्ध कराई जाएगी.
इंदौर में विधानसभा का दिलचस्प मुकाबला
इंदौर में इस बार विधानसभा चुनाव काफी दिलचस्प हैं. इंदौर जिले की 9 विधानसभा सीटों पर मुकाबले तय हो गए हैं. कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पूरे दमखम के साथ जुटे हुए हैं. सबसे दिलचस्प मुकाबला इंदौर-3 विधानसभा सीट का माना जा रहा है.
