मध्यप्रदेश: कांग्रेस के दो दिग्गज नेताओं को लेकर भी इसी तरह की शिकायतें हुईं. लेकिन एक दिग्गज कांग्रेस नेता को निर्वाचन आयोग से राहत मिली तो दूसरे कांग्रेसी दिग्गज के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी हो गई है.
निर्वाचन आयोग के इस फैसले से अजय सिंह और कांग्रेस को बड़ी राहत मिली है. चुरहट पर अजय सिंह हमेंशा से ही जीतते रहे हैं लेकिन 2018 में वे चुनाव हार गए थे. कांग्रेस ने एक बार फिर से इसी सीट पर उनको मौका दिया है. लेकिन वहीं सुमावली सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने जा रहे अजब सिंह कुशवाहा के लिए बड़ी मुसीबत सामने आ गई है.
अजब सिंह कुशवाहा के खिलाफ निकला गिरफ्तारी वारंट
मुरैना जिला न्यायालय ने कांग्रेस प्रत्याशी अजब सिंह कुशवाहा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. धारा 420 धोखाधड़ी के मामले में यह वारंट जारी किया गया है. फ़रियादी मोहनलाल कुशवाह के द्वारा तीन लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था, उसी मामले में अजब सिंह कुशवाहा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ है. फरियादी के आरोप हैं कि अजब सिंह कुशवाह ने चेक देकर तीन लाख रुपए उधार लिए थे लेकिन चेक बाउंस हो गया. न्यायालय के निर्देश पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया था.
