रायपुर। अमित शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ का खजाना पर छत्तीसगढ़ दलित, आदिवासी और पिछड़ों का है. मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ के खजाने को एटीएम बनाकर दिल्ली में भाई-बहन के चरणों में चढ़ाने का काम कर रहे हैं. जो व्यक्ति अपने प्रदेश की गरीब जनता का विकास करने की बजाए अपना राजनीति विकास करना चाहता हो, वह छत्तीसगढ़ का कभी भला नहीं कर सकता.
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि भूपेश बघेल कांग्रेस का बनाया हुआ प्री-पेड बनाया हुआ सीएम है. अगर गलती से भी भूपेश बघेल मुख्यमंत्री बन गए तो कांग्रेस इस प्री-पेड कार्ड को रोज स्वैप कर रोज हजारों-करोड़ रुपए ले जाएगी. अगर छत्तीसगढ़ का सारा पैसा दिल्ली चला गया तो क्या छत्तीसगढ़ का विकास हो सकता है क्या.
उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल को देखते ही छत्तीसगढ़ का युवा कहता है 30 टका, भूपेश कका. मै 1980 से राजनीति में हूं. लेकिन गाय का गोबर में पैसा खाने वाला आदमी जीवन में नहीं देखा. रोड में खाने वाला देखा, कोयले में खाने वाला देखा, बिजली में… गाय के गोबर में पैसा खाने वाले पहले कभी नहीं देखा. इसके साथ कई घोटाले बाहर निकलना बाकी है.
कांग्रेस सरकार की वादा खिलाफी का जिक्र करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि कर्मचारियों के नियमितिकरण, महतारी सम्मान योजना, प्रति वर्ष 4 गैस सिलेंडर मुफ्त देने का क्या हुआ. 50 हजार शिक्षकों की भर्ती, पूर्ण शराबबंदी, बिजली का बिल आधा करेंगे, सिंचाई का रकबा पांच साल में दोगुना करेंगे, उन्होंने क्या किया. सिर्फ भ्रष्टाचार नहीं किया. आदिवासियों पर अत्याचार बढ़ गया, महिलाओं पर अत्याचार बढ़ गया.
