Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » विवाद के बाद इसरो के चीफ एस सोमनाथ ने अपनी आत्मकथा के प्रकाशन पर रोक लगा दी….
    शीर्ष आलेख

    विवाद के बाद इसरो के चीफ एस सोमनाथ ने अपनी आत्मकथा के प्रकाशन पर रोक लगा दी….

    By Tv 36 HindustanNovember 5, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के पूर्व चीफ के सिवन को लेकर किए गए दावों पर विवाद होने के बाद इसरो के मौजूदा चीफ एस सोमनाथ ने अपनी आत्मकथा के प्रकाशन पर रोक लगा दी है। उन्होंने अपनी किताब में दावा किया था कि के सिवन ने उन्हें अंतरिक्ष एजेंसी का चीफ बनने से रोकने की कोशिश की थी। उन्होंने अपनी आत्मकथा ‘निलावु कुदिचा सिम्हांगल’ में कई आरोप लगाए थे। उनका यह भी कहना है कि बिना जरूरी टेस्ट के ही चंद्रयान 2 को लॉन्च कर दिया गया था और इसी वजह से यह मिशन फेल हो गया था।एस सोमनाथ ने कहा, हर किसी को किसी संगठन में अपनी जगह बनाने या फिर शीर्ष तक पहुंचने में बहुत सारी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

    ऐसी चुनौतियां सबके जीवन का हिस्सा होती हैं। सोमनाथ ने कहा, मेरा उद्देश्य किसी पर व्यक्तिगत आरोप लगाना नहीं था बल्कि यह बताना था कि इस तरह की बातें होती हैं। उन्होंने यह भी कहा, इस किताब का मुख्य लक्ष्य अपने जीवन की कहानी बताना नहीं है बल्कि इसका लोगों को जीवन की समस्याओं से लड़ने और सपना पूरा करने के लिए मेहनत करने की प्रेरणा देना है।बता दें कि साल 2018 में ए एस किरण कुमार के रिटायर होने के बाद इसरो चीफ बनने के लिए के सिवन और एस सोमनाथ के नाम सामने आए थे। उस समय के सिवन रिटायर होने वाले थे लेकिन उनकी सेवा को बढ़ाकर उन्हें इसरो चीफ बनाया गया। चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग उन्हीं के नेतृत्व में हुई थी जो कि फेल हो गई थी।

    इसके अलावा एस सोमनाथ ने अपनी किताब में लिखा कि के सिवन ने इसरो चीफ बनने के बाद भी विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र के निदेशक के रूप में अपना पद नहीं छोड़ा था। सोमनाथ चाहते थे कि वह साराभाई अंतरिक्ष केंद्र के निदेशक बनें लेकिन के सिवन ने पद छोड़ने से इनकार कर दिया। हालांकि जब पूर्व निदेशक डॉ. बी एन सुरेश ने दखल दिया तो छह महीने बाद सोमनाथ को डायरेक्टर बना दिया गया। उन्होंने कहा कि उन्हें अध्यक्ष पद पर पहुंचने से रोकने के लिए हर संभव प्रयास किए गए।सोमनाथ ने कहा कि चंद्रयान- 2 के ज्यादा प्रचार की वजह से भी उसपर गलत प्रभाव पड़ा। इसके अलावा सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी की वजह से यह चंद्रमा पर लैंड नहीं कर पाया था।

    उन्होंने यह भी दावा किया कि चंद्रयान 2 की लैंडिंग के वक्त जब प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे थे तो उन्हें उनसे मिलने नहीं दिया गया था। इन सब दावों के बाद इसरो चीफ ने कहा कि उन्होंने सिर्फ अपने जीवन की चुनौतियों को लिखा है जिससे बाकी लोग सीख ले सकें।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Article15 बड़े वादों के साथ कांग्रेस आज जारी करने जा रही घोषणा पत्र….
    Next Article आज नोएडा पुलिस के सामने पेश हो सकते हैं एल्विस यादव, दर्ज करा सकते बयान….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    प्रदेश सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला डी-ग्रेड स्कूलों की बदलेगी सूरत…

    December 23, 2025

    दोपहर 1 बजे से रात 9 बजे तक होगा ब्लास्ट, स्कूल-कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकी…

    December 23, 2025

    मौसम का डबल असर प्रदेश के इन इलाकों में घने कोहरे का अलर्ट, न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री कम…

    December 23, 2025

    कोरबा में भाजपा नेता की हत्या नकाबपोश हमलावरों ने धारदार हथियार से किया हमला..

    December 23, 2025

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    Ads
    ADS
    Ads
    ADS
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • प्रदेश सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला डी-ग्रेड स्कूलों की बदलेगी सूरत…
    • दोपहर 1 बजे से रात 9 बजे तक होगा ब्लास्ट, स्कूल-कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकी…
    • मौसम का डबल असर प्रदेश के इन इलाकों में घने कोहरे का अलर्ट, न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री कम…
    • कोरबा में भाजपा नेता की हत्या नकाबपोश हमलावरों ने धारदार हथियार से किया हमला..
    • सरकार ने 2026 को घोषित किया ‘महतारी गौरव वर्ष’, महिलाओं पर केंद्रित होंगी सभी प्रमुख योजनाएं…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?