मिजोरम। मिजोरम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस सांसद शशि थरूर राज्य के दौरे पर है. शनिवार को एक चुनावी सभा में शशि थरूर पार्टी नेताओं के साथ आइजोल में मिजो गाने पर थिरकते नजर आये. वीडियो में देखा जा सकता है कि कांग्रेस सांसद शशि थरूर पार्टी के नेताओं के साथ थिरक रहे हैं. 40 विधानसभा सीटों वाली मिजोरम में 7 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. जिन वोटों की गिनती तीन दिसम्बर की जाएगी:
