रायपुर, । छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव दो चरणों में होगा। पहले चरण का मतदान 7 नवंबर को होना है। प्रदेश में चुनावी प्रचार के लिए लगातार पार्टियों के दिग्गज नेता छत्तीसगढ़ का दौरा कर चुनावी सभा को सम्बोधित कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। वे आज केशकाल, फरसगांव और कोंडागांव में रोड शो करेंगी।
देखें मिनट टू मिनट शेड्यूलकेंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सुबह 8:50 पर रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगी.रायपुर एयरपोर्ट से केशकाल के लिए रवाना होंगी.केशकाल, फारसगांव, और कोंडागांव में करेंगे रोड शो,दोपहर 1:15 बजे कोंडागांव में आम सभा को करेंगे संबोधित.शाम 4:15 बजे कटघोरा और शाम 6:30 बजे कोरबा में करेगी आम सभा को संबोधित.कोरबा में ही करेंगी रात्रि विश्राम.
