भोपाल: पार्टी ने एक्शन लेते हुए ऐसे 39 नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। पार्टी के अधिकारी ने बताया कि कांग्रेस ने पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवारों के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए 39 नेताओं को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है।
पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव सिंह द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख कमल नाथ के निर्देश पर इन 39 नेताओं को कांग्रेस से निष्कासित कर दिया गया है। इसमें कहा गया है कि ये निष्कासित नेता या तो स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में या बहुजन समाज पार्टी, समाजवादी पार्टी,और आप के टिकट पर चुनाव लड़ रहे है।
