ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, राजकोट ने ग्रुप ए.बी और सी के 131 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से 6 नवम्बर 2023 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं. इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार चयन प्रक्रिया के बारे में अधिक जानने के लिए, नीचे दी गई जानकारी ध्यान पूर्वक पढ़ें.
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवारों ने मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएससी / इंजीनियरिंग / एमबीए की डिग्री हासिल की हो.
आयु सीमा
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की आयु 18 से 45 साल के बीच होनी चाहिए.
वेतनमान
मैट्रिक्स लेवल-2 से लेवल-10 के अनुरूप प्रति माह वेतन दिया जाएगा
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 3 हजार रुपए देना होगा. जबकि आरक्षित वर्ग को आवेदन शुल्क में छूट प्रदान की गई है.
आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट https:// www.aiimsrajkot.edu.in/ के माध्यम से आखिरी तारीख से पहले ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं.
चयन प्रक्रिया
योग्य उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के आधार पर किया जाएगा. उसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन आयोजित किए जाएंगे.
