मनोरंजन।सालों से दर्शकों का मनोरंजन करने वाला शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में एक बार फिर से लीप आ चुका है. लीप के बाद अक्षरा का किरदार निभाने वाली प्रणाली राठौड़ का रोल खत्म हो गया है. अब शो को आगे उनकी बेटी अभिरा बढ़ाएंगी. इसी वजह से शो में कुछ नए सितारों की एंट्री हुई है. लेकिन इन सबके बीच फैंस के लिए गुड न्यूज है. शो के लीप लेने के बाद प्रणाली के हाथ एक और नया प्रोजेक्ट लग गया है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के लीप लेते ही प्रणाली की किस्मत खुल गई है. एक्ट्रेस को नया ऑफर मिल गया है. हालांकि ये शो कौन सा है और बाकी चीजों की डिटेल्स सामने नहीं आई है. ना ही इस शो को लेकर कोई और जानकारी सामने आई है. लेकिन इतना जरूर है कि इस शो में भी प्रणाली राठौड़ लीड रोल में है.
