मध्यप्रदेश: आपको बता दें एक सप्ताह पहले भी जीतू पटवारी के एक और भाई नाना पटवारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. चुनाव के ठीक ऐन वक्त पहले एक और भाई भारत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
जानकारी के मुताबिक जीतू पटवारी के भाई भारत पटवारी और नाना पटवारी के अलावा उसके साथी किसान आंदोलन के समय से ही फरार थे. इनके खिलाफ स्थाई वारंट भी जारी किया गया था, चुनाव के पूर्व वारंटियों की गिरफ्तारी की जा रही है.
एक सप्ताह के भीतर दूसरा भाई गिरफ्तार
चुनाव के पूर्व लगातार वारंटियों की गिरफ्तारी की जा रही है, इसी सिलसिले में पुलिस ने एक सप्ताह पहले जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया था. आपको बता दें जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी और उसके साथियों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज है.
2017 में हुआ था मामला दर्ज
दरअसल 2017 में चोइथराम मंडी में किसानों ने मांगों को लेकर आंदोलन किया था. इस आंदोलन में नाना पटवारी व उनके साथी सचिन, अशोक व जितेंद्र पर प्रकरण दर्ज हुआ था. इस दौरान पुलिस से झड़प भी हुई थी और प्रदर्शन के दौरान थाने का घेराव किया था. प्रकरण में बाद की सुनवाई में चारों कोर्ट में पेशी पर नहीं गए थे. कोर्ट ने सभी के खिलाफ स्थायी वारंट जारी किया था.
