Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » मध्यप्रदेश में फंस गई हैं बीजेपी के इन नेताओ की सीटें, अगर हारे तो होगा कैरियर पर असर,इन सीटों पर चल रहा मामला टाइट…..
    मध्य प्रदेश

    मध्यप्रदेश में फंस गई हैं बीजेपी के इन नेताओ की सीटें, अगर हारे तो होगा कैरियर पर असर,इन सीटों पर चल रहा मामला टाइट…..

    By Tv 36 HindustanNovember 9, 2023No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मध्यप्रदेश: वोटिंग में चंद दिन शेष हैं लेकिन कई बीजेपी दिग्गज अपनी विधानसभा सीटों से हिल भी नहीं पा रहे हैं, जबकि उनके कंधों पर खुद की सीट के साथ शेष प्रदेश की सीटों पर भी प्रचार करने की जिम्मेदारी है, लेकिन उनकी खुद की विधानसभा क्षेत्र में मामला टाइट चल रहा है.

    जब अमित शाह ने कुछ महीने पहले मध्यप्रदेश में चुनाव की कमान संभाली थी, तब उनके पास जो रिपोर्ट निकलकर सामने आई, तो वे देखकर हैरान थे. यहां पर सब कुछ खोखला था. उसके बाद अमित शाह ने एक-एक सीट पर रणनीति तैयार करना शुरू किया.

    लेकिन केंद्रीय मंत्री और सांसदों को उतारकर बीजेपी ने बड़ी रिस्क ले ली है. यदि ये लोग चुनाव हारेंगे तो इनका कैरियर भी भविष्य में फंस सकता है और अगर जीते तो सभी तो मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे. बनेगा कोई एक ही. लेकिन वाे कौन होगा और इनमें से भी होगा या नहीं, ये सब तो परिणाम ही बताएंगे.

    भाजपा ने जिस तरह से सर्वे कराकर टिकट बांटे, ये बताता है कि भाजपा की स्थिति कुछ महीने पहले तक बहुत खराब थी. राज्य में चुनाव अमूमन सीएम के चेहरे के इर्द-गिर्द लड़ा जाता है. मुझे लगता है कि भाजपा ने जब यहां का आंकलन किया है. जब समझ आया कि जमीनी स्थिति अच्छी नहीं है. तब उनको एक हजार, दो हजार रुपए महीने देने वाली स्कीम लेकर आना पड़ा.

    किन सीटों पर चुनाव है टाइट,

    दिमनी विधानसभा सीट- नरेंद्र सिंह तोमर अगर यहां चुनाव हार जाते हैं.  तो ये आ बैल मुझे मार वाली बात हो जाएगी. जितना छोटा चुनाव होता है, उतना ही मुश्किल होता है उसे जीतना. ग्वालियर-चंबल में जातीय संघर्ष का लंबा इतिहास है. बीजेपी ने ये बड़ी गलती की है. इसके कारण लोकसभा चुनाव को लेकर भी दिक्कत हो जाएगी. दिमनी वाली सीट फंसी हुई है

    इंदौर 1 विधानसभा सीट- कैलाश विजयवर्गीय को बीजेपी ने यहां उम्मीदवार बनाया है. यहां तो दिलचस्प चुनाव है. कैलाश विजयवर्गीय यहां पर बहुत अनमने ढंग से आए. कई तरह के बयान दिए कि वो चुनाव लड़ना ही नहीं चाहते थे. लगता है कि कैलाश जी को धक्का देकर चुनाव लड़ने भेजा गया है. कैलाश जी जरूर यहां खुद के लिए फंसे हुए हैं.

    सीधी विधानसभा सीट- सिटिंग विधायक केदारनाथ शुक्ला का टिकट काटकर सांसद रीती पाठक को टिकट दे दिया. सीधी में ही दशमत रावत के साथ पेशाब कांड हुआ था. आरोप लोकल विधायक के प्रतिनिधि पर लगा था. केदारनाथ शुक्ला को टिकट नहीं मिला तो अब वे बागी हो गए हैं. निर्दलीय लड़ रहे हैं. रीती पाठक तो नरेंद्र मोदी की लहर में चुनाव जीतकर सांसद बनी थीं. अब स्थिति एकदम उलट है. पेशाब कांड से हालत और भी खराब हुई है.

    निवास विधानसभा सीट- फग्गन सिंह कुलस्ते को लेकर एक कैलकुलेटेड रिस्क लिया है बीजेपी ने. फग्गन सिंह कुलस्ते को लड़ाकर भाजपा ने खोई जमीन को पाने की कोशिश की है. यहां बीजेपी को अन्य सीटों की तुलना में फायदा हो सकता है.

    सतना विधानसभा सीट- गणेश सिंह को मोदी का सांसद कहा जाता है कि मोदी लहर में सांसद बने थे. गणेश सिंह के साथ में वही समस्या रही कि तैयारी का वक्त कम मिला. विंध्य में बीजेपी को चौकाने वाले परिणाम देखने को मिल सकते हैं.

    जबलपुर विधानसभा सीट- राकेश सिंह का मुकाबला पूर्व वित्त मंत्री तरुण भनोत से है. तरुण की ग्राउंड कनेक्टिविटी बहुत अच्छी है. यहां भी सीट फंसी हुई है. राकेश सिंह चुनाव हारे तो आगे भविष्य की राह बीजेपी में मुश्किल हो जाएगी.

    नरसिंहपुर विधानसभा सीट- यहां से प्रहलाद पटेल चुनावी मैदान में हैं लेकिन उनका पूरा चुनाव उनके भाई देख रहे हैं. जालम सिंह ने खुद मैदान से हटकर यह मौका प्रहलाइ पटेल को दिया है. प्रहलाद पटेल को सीएम के उम्मीदवार के तौर पर भी देखा गया था. सीएम फेस के जितने भी उम्मीदवार हैं, उनमें सबसे सशक्त प्रहलाद पटेल हैं.

    Post Views: 0

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleराहुल गांधी का दूसरा एमपी दौरा, भाजपा-कांग्रेस-आप के दिग्गजों ने एक साथ मध्य प्रदेश में डाला डेरा,केजरीवाल यहां करेंगे चुनावी सभा…..
    Next Article भगवान राम के वनवास पर ये बोल गईं प्रियंका गांधी,बीजेपी को मिल गया मौका,जानिये…..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    गवर्नर से ज्यादा वेतन पा रहे इंजीनियर, स्वीपर को मिल रहे महीने के 2 लाख इस राज्य में मिल रही बंपर सैलरी…

    February 26, 2026

    प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करने के लिए अधोसंरचना और अवसरों का विस्तार हमारी प्राथमिकता सीएम साय…

    February 26, 2026

    देशभर के पेट्रोल पंपों के लिए बड़ा आदेश अप्रैल से 20% एथेनॉल वाला पेट्रोल अनिवार्य, जानिए आपके वाहनों पर क्या होगा असर …

    February 26, 2026

    युवाओं के लिए सुनहरा मौका ट्राइडेंट ग्रुप में आकर्षक सैलरी के साथ होगी भर्ती…

    February 26, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • गवर्नर से ज्यादा वेतन पा रहे इंजीनियर, स्वीपर को मिल रहे महीने के 2 लाख इस राज्य में मिल रही बंपर सैलरी…
    • प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करने के लिए अधोसंरचना और अवसरों का विस्तार हमारी प्राथमिकता सीएम साय…
    • देशभर के पेट्रोल पंपों के लिए बड़ा आदेश अप्रैल से 20% एथेनॉल वाला पेट्रोल अनिवार्य, जानिए आपके वाहनों पर क्या होगा असर …
    • युवाओं के लिए सुनहरा मौका ट्राइडेंट ग्रुप में आकर्षक सैलरी के साथ होगी भर्ती…
    • जिम्बाब्वे के खिलाफ बदल जाएगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, जानें कौन-कौन हो सकता है बाहर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?