Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » भगवान राम के वनवास पर ये बोल गईं प्रियंका गांधी,बीजेपी को मिल गया मौका,जानिये…..
    मध्य प्रदेश

    भगवान राम के वनवास पर ये बोल गईं प्रियंका गांधी,बीजेपी को मिल गया मौका,जानिये…..

    By Tv 36 HindustanNovember 9, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मध्य प्रदेश: यहां पर उन्होंने भगवान राम के वनवास को लेकर कुछ ऐसा बोल दिया कि बीजेपी को मौका मिल गया. असल में, प्रियंका गांधी ने भगवान राम के वनवास का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कहा, अब आप सोचिए भगवान राम के पिताजी ने उनका वनवास कराया वो वनवास पर चले गए. उनके प्रति जनता के दिल में श्रद्धा थी वो कम हुई बताइए, कम हुई वो और भी बढ़ गई न. क्यों? क्योंकि भगवान राम के चरित्र में जनता ने ये देखा कि इनके दिल में हमारे प्रति श्रद्धा है.

    प्रियंंका गांधी ने आगे कहा- तो जब राम भगवान का वनवास हुआ और वो जंगल भेजे गए. 13 वर्षों के लिए जंगल में रहे. फिर भी जनता ने उनपे श्रद्धा रखी. फिर भी जनता चाहते थे. वही बने हमारे राजा. फिर भी जनता ने इंतजार किया 13 साल तक इंतजार किया. अब बीजेपी ने इस मामले में तंज कसा है. बीजेपी ने कहा कि क्या प्रियंका गांधी को ये भी नहीं पता कि भगवान राम 13 वर्ष के लिए या 14 साल के लिए वनवास मिला.

    प्रियंका बोलीं- जब हम राजनीति की बात करते हैं तो राजनेता, राजनीतिक दल में सरकार के व्यवहार में ये जो असूल हैं वो ढूंढना चाहिए. हमें समझना चाहिए की जो राज कर रहे हैं उनके दिल में क्या है हमारे लिए. जो उसूल और परंपराएं रामायण के समय से हमारे देश में चली आ रही हैं, महात्मा गांधी जी भी उन्हीं उसूलों पर चलते थे.

    अहिरावण ने भगवान राम और लक्ष्मण के साथ छल किया था

    प्रियंका गांधी ने रामायण के संस्मरण को याद करते हुए कहा कि जब अत्याचार होता है और कुनीति का राज होता है तो हमें उसके खिलाफ लड़ना चाहिए. प्रियंका गांधी ने कहा कि जिस तरह से अहिरावण ने भगवान राम और लक्ष्मण के साथ छल करने का काम किया था, उसी तरह आपके द्वारा बनाई गई 2018 में पूर्ण बहुमत की कांग्रेस सरकार को भाजपा ने गिराने का काम किया और जनता से छल किया. कुछ बहुरूपियों ने छल कपट करके 2018 की आपकी कांग्रेस सरकार का अपहरण किया. अब जनता को हनुमान बनाकर उसी कमलनाथ सरकार को वापस लाने का काम करना है.

    बीजेपी ने किया तंज, क्या प्रियंका गांधी को ये भी नहीं पता

    मध्य प्रदेश बीजेपी प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने एक्स पर पोस्ट में लिखा- ‘अब प्रियंका गांधी जी को यह भी नहीं पता कि भगवान राम वनवास कितने वर्ष के लिये गये थे. 13 वर्ष बता रही है. देश के हर बच्चे-बच्चे को पता है कि उनका वनवास 14 वर्ष का था. अब इन्हें भगवान राम और सनातन धर्म की जानकारी हो भी कैसे सकती है.

    कमलनाथ ने कहा- सांवेर को गोद लेने आया हूं

    प्रियंका गांधी से पहले सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा- मैं सांवेर को आज गोद लेने आया हूं. यहां पर गुंडागर्दी करने वालों को मैं बताना चाहता हूं कि कल के बाद परसों भी आता है और कमलनाथ अब 2018 के मॉडल नहीं है 2023 के मॉडल है. शिवराज सिंह चौहान की 18 साल की सरकार ने प्रदेश को चौपट प्रदेश बना दिया है. भाजपा के बड़े नेता किसानों की बात नहीं करते, युवाओं के रोजगारों की बात नहीं करते, महिला सुरक्षा की बात नहीं करते हैं.

    Post Views: 0

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमध्यप्रदेश में फंस गई हैं बीजेपी के इन नेताओ की सीटें, अगर हारे तो होगा कैरियर पर असर,इन सीटों पर चल रहा मामला टाइट…..
    Next Article इस बहुचर्चित सीट मगर मुकाबला है ठंडा,शिव भक्त ही बने रहना चाहती है जनता, हनुमान नहीं दिखा पा रहे करिश्मा……
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    गवर्नर से ज्यादा वेतन पा रहे इंजीनियर, स्वीपर को मिल रहे महीने के 2 लाख इस राज्य में मिल रही बंपर सैलरी…

    February 26, 2026

    प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करने के लिए अधोसंरचना और अवसरों का विस्तार हमारी प्राथमिकता सीएम साय…

    February 26, 2026

    देशभर के पेट्रोल पंपों के लिए बड़ा आदेश अप्रैल से 20% एथेनॉल वाला पेट्रोल अनिवार्य, जानिए आपके वाहनों पर क्या होगा असर …

    February 26, 2026

    युवाओं के लिए सुनहरा मौका ट्राइडेंट ग्रुप में आकर्षक सैलरी के साथ होगी भर्ती…

    February 26, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • गवर्नर से ज्यादा वेतन पा रहे इंजीनियर, स्वीपर को मिल रहे महीने के 2 लाख इस राज्य में मिल रही बंपर सैलरी…
    • प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करने के लिए अधोसंरचना और अवसरों का विस्तार हमारी प्राथमिकता सीएम साय…
    • देशभर के पेट्रोल पंपों के लिए बड़ा आदेश अप्रैल से 20% एथेनॉल वाला पेट्रोल अनिवार्य, जानिए आपके वाहनों पर क्या होगा असर …
    • युवाओं के लिए सुनहरा मौका ट्राइडेंट ग्रुप में आकर्षक सैलरी के साथ होगी भर्ती…
    • जिम्बाब्वे के खिलाफ बदल जाएगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, जानें कौन-कौन हो सकता है बाहर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?