: कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है. इसे धनत्रयोदशी भी कहते हैं. इस साल धनतेरस 10 नवंबर 2023, शुक्रवार को पड़ रही है. चूंकि धनतेरस पर खरीदारी करने की परंपरा है, इसे देखते हुए पूरे देश के बाजार सज चुके हैं. साथ ही धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरी की पूजा की जाती है. भगवान धनवंतरी देवताओं के वैद्य हैं और आरोग्य पाने के लिए उनकी पूजा की जाती है. मान्यता है कि धनतेरस के दिन ही समुद्र मंथन से भगवान धनवंतरी अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे. इसलिए इस दिन उनकी पूजा की जाती है. इसके अलावा धनतेरस का दिन धन के देवता कुबेर को भी समर्पित है.
इसे लेकर मान्यता है कि धनतेरस के दिन खरीदारी करने से धन-संपत्ति में 13 गुना वृद्धि होती है. लिहाजा धनतेरस के दिन सोना-चांदी, पीतल जैसी महंगी धातुएं खरीदना सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है. धनतेरस के दिन सोना-चांदी खरीदने की परंपरा सदियों से चली आ रही है. इसके लिए धनतेरस के दिन शुभ मुहूर्त में खरीदना करना चाहिए.
धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त धनतेरस पर शुभ मुहूर्त में खरीदारी करने का बड़ा महत्व है. आइए जानते हैं कि इस साल धनतेरस पर खरीदारी करने के लिए लोगों को कितना समय मिलेगा. धनतेरस पर अभिजीत मुहूर्त- 10 नवंबर को धनतेरस पर सुबह 11.43 बजे से 12:26 बजे तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा.शुभ चौघड़िया- धनतेरस पर सुबह 11.59 बजे से दोपहर 01.22 बजे तक शुभ चौघड़िया होने के कारण अच्छा मुहूर्त है.चर चौघड़िया- फिर शाम 04.07 बजे से शाम 05.30 बजे तक चर चौघड़िया के कारण भी खरीदारी करने के लिए अबूझ मुहूर्त रहेगा.धनतेरस पर करें इन चीजों की खरीदारी धनतेरस से पहले देश भर के बाजार खरीदारों के लिए सज जाते हैं.
