संसद का शीतकालीन सत्र 4 दिसंबर 2023 से शुरू होने वाला है. जो कि 22 दिसंबर तक चलेगा. इस दौरान कुल 15 बैठकें होंगी. संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने सोशल मीडिया पर इस संबंध में जानकारी दी है.
जानकारी के मुताबिक, आईपीसी, सीआरपीसी और साक्ष्य अधिनियम को प्रतिस्थापित करने वाले तीन प्रमुख विधेयकों पर सत्र के दौरान विचार किए जाने की संभावना है. संसद में लंबित एक अन्य प्रमुख विधेयक मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से संबंधित है.इस सत्र के दौरान तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ ‘कैश-फॉर-क्वेरी’ के आरोपों पर आचार समिति की रिपोर्ट भी लोकसभा में पेश की जाएगी.
