Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सिजोफ्रेनिया बीमारी से पीड़ित युवक को बाप-बहन लगते थे दुश्मन,कर डाली दिल को दहलाने वाली हरकत…..
    मध्य प्रदेश

    सिजोफ्रेनिया बीमारी से पीड़ित युवक को बाप-बहन लगते थे दुश्मन,कर डाली दिल को दहलाने वाली हरकत…..

    By Tv 36 HindustanNovember 10, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मध्य प्रदेश: एक सिरफिरे बेटे ने अपने पिता और बहन को मौत के घाट उतार दिया. जानकारी के अनुसार, हत्यारा बेटा मानसिक रोगी है और उसका कुछ दिनों से इलाज भी चल रहा था. इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

    दरअसल, घटना की जानकारी 36 घंटों बाद तब हुई जब अपने पिता और बहन की खोज में निकली दूसरी बेटी क्षमा ने पुलिस थाने में जाकर शिकायत दर्ज करवाई. मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने पहले आसपास खोजबीन शुरू की, उसके बाद कमरे का ताला तोड़ा. वहीं जैसे ही घर का मुख्य दरवाजा तोड़ा गया पुलिस की आंखें फटी की फटी रह गईं. पुलिस ने देखा कि, अंदर एक कमरे में खून से लथपथ दो लाशें पड़ी हुई थी और दोनों के चेहरों पर एक चादर डाली गई थी. पुलिस को समझने में जरा भी देर नहीं लगी कि, मामला हत्या का है. 

    कमरे में ही पड़ी थी लाश

    इस मामले में संयोगितागंज थाना प्रभारी विजय तिवारी ने बताया कि, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के रिटायर्ड कर्मचारी और 76 वर्षीय किशोर धामंडेय और रमा अरोरा, जिनकी उम्र 53 साल है. दोनों के 36 घंटे पुराने शव एक फ्लैट में मिले हैं. शुरुआती जांच में पता चला है कि, ये हत्या उसके ही 43 वर्षीय बेटे पुलिन द्वारा सिर पर वार करके की गई है. पुलिस ने बताया कि, हत्यारा बेटा पुलिन अपने पिता किशोर के साथ ही रहता था, जबकि उनकी बहन क्षमा खातीवाला टैंक निवासी हैं. क्षमा रविवार को अपने पिता से मिलने गई थी और नीचे गार्ड ने उन्हें बताया कि, पिता और बहन ऑटो से कहीं गए हैं. इस वजह से उसे लगा कि, वह अस्पताल गए होंगे और वह निश्चित हो गई, लेकिन जब काफी देर तक उनका पता नहीं चला तो क्षमा ने मामले की शिकायत पुलिस थाने में की. 

    आरोपी को ऐसी बीमारी थी, जिससे सब उसको दुश्मन लगते थे

    इसके बाद पुलिस ने छानबीन के बाद फ्लैट का दरवाजा तोड़ा और अंदर देखा तो कमरे में पिता और बहन की लाश पड़ी हुई थी. आरोपी ने दोनों लाशों को चादर से ढक दिया था. बताया जा रहा है कि, हत्या अलग-अलग कमरों में की गई थी. पुलिस ने बताया कि, आरोपी पुलिन सीजोफ्रेनिया नामक बीमारी से ग्रसित है. इस बीमारी में व्यक्ति को यह भ्रम होता है कि, हर कोई उसका दुश्मन हैं. नवलखा के वसुधैव कुटुम्बकम अपार्टमेंट में रहने वाले रिटायर्ड बैंक अफसर की हत्या के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. इधर बताया जा रहा है कि, सिजोफ्रेनिया से ग्रसित पुलिन लोगों के सामने आने पर अपना चेहरा अखबार या किसी भी दूसरी चीज से छुपा लेता था, ताकि लोग उसे देख न सकें.

    पुलिन काफी आक्रामक भी था और उसके व्यवहार से उसकी मां भी परेशान थी. इस वजह से वह सिलिकॉन सिटी में अब अलग रहने लगी थी. पुलिन पहले भी अपने पिता पर हमला कर चुका है. परिजनों का कहना था कि, वह पिछले कुछ दिनों से ज्यादा परेशान कर रहा था और कुछ महीने पहले ही रिहैब सेंटर से वापस आया था.

    Post Views: 0

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleउमा भारती ने मध्य प्रदेश में कोई भी सभा नही करने से किया ईनकार,ये है बड़ी वजह….
    Next Article इन मंत्रियों ने बढ़ाई BJP की टेंशन, मिल रही कड़ी चुनौती, क्या बचा पाएंगे अपना किला,जानिए…..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    गवर्नर से ज्यादा वेतन पा रहे इंजीनियर, स्वीपर को मिल रहे महीने के 2 लाख इस राज्य में मिल रही बंपर सैलरी…

    February 26, 2026

    प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करने के लिए अधोसंरचना और अवसरों का विस्तार हमारी प्राथमिकता सीएम साय…

    February 26, 2026

    देशभर के पेट्रोल पंपों के लिए बड़ा आदेश अप्रैल से 20% एथेनॉल वाला पेट्रोल अनिवार्य, जानिए आपके वाहनों पर क्या होगा असर …

    February 26, 2026

    युवाओं के लिए सुनहरा मौका ट्राइडेंट ग्रुप में आकर्षक सैलरी के साथ होगी भर्ती…

    February 26, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • गवर्नर से ज्यादा वेतन पा रहे इंजीनियर, स्वीपर को मिल रहे महीने के 2 लाख इस राज्य में मिल रही बंपर सैलरी…
    • प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करने के लिए अधोसंरचना और अवसरों का विस्तार हमारी प्राथमिकता सीएम साय…
    • देशभर के पेट्रोल पंपों के लिए बड़ा आदेश अप्रैल से 20% एथेनॉल वाला पेट्रोल अनिवार्य, जानिए आपके वाहनों पर क्या होगा असर …
    • युवाओं के लिए सुनहरा मौका ट्राइडेंट ग्रुप में आकर्षक सैलरी के साथ होगी भर्ती…
    • जिम्बाब्वे के खिलाफ बदल जाएगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, जानें कौन-कौन हो सकता है बाहर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?