रायपुर।रायपुर दक्षिण विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल और कांग्रेस प्रत्याशी महंत राम सुंदर दास के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। अब प्रत्याशी जनता को रिझाने के लिए जारों से चुनाव प्रचार कर रहे हैं। ये तो सभी जानते है कि साड़ी कंबल और अन्य प्रलोभन की सामग्री बांटने की चर्चा अब आम हो चुकी है। इसी बीच कांग्रेसियों ने भाजापा प्रत्याशी पर बड़ा आरोप लगाया है।
कांग्रेसियों का आरोप है कि भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में बांटने के लिए साड़ी लाया गया था। मामला टिकरा पारा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि इससे पहले कांग्रेसी और भाजपा कार्यकर्ताओं झूमाझटकी भी हुआ था। जिसके बाद अब कांग्रेसी भारी संख्या में टिकरापारा थाना का घेराव कर दिए हैं और जमकर नारे बाजी कर रहे हैं।
