कोरिया/ आरोपी रामचन्द्र देवांगन पिता ओमप्रकाश देवांगन निवासी ग्राम तरगवा स्कूलपारा पटना जिला कोरिया द्वारा प्रार्थी के घर मे घुसकर उसकी बालिका जो मानसिक रूप से विक्षप्त है पीड़िता के साथ इच्छा विरुद्ध बलात्कार किया । प्रार्थी द्वारा थाना में रिपोर्ट दर्ज करने पर अपराध पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान आरोपी रामचंद्र देवांगन पिता ओमप्रकाश देवांगन को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। उक्त प्रकरण मे अपरजिला एवं सत्र न्यायाधीश बैकुंठपुर विनय कुमार प्रधान द्वारा आरोपी को 10 वर्ष का सश्रम कारवास एवं 2000 रु. अर्थदंड से दण्डित किया गया है।
