भोपाल:- मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को अब एक हफ्ते से बी कम का समय बाकि है इससे पहले प्रदेश में पार्टियों के दिग्गजों का जमावड़ा लगा हुआ है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दल अपनी पिछली गलतियों को दोहराना नहीं चाहती इसलिए फूंक-फूंक कर पांव रख रही है। जनता के बीच अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए पूरा जोर लगा रहें है। इसी कड़ी में आज बीजेपी के नेताओ के प्रदेश में चुनाव प्रचार करेंगे।
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान प्रातः 10.5 बजे बैतूल जिले के आमला, प्रातः 11.05 बजे भैंसदेही विधानसभा के दामजीपुरा, दोपहर 12.45 बजे भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर घोषणा पत्र विमोचन, दोपहर 3.40 बजे उमरिया जिले के मानपुर विधानसभा, शाम 5.15 बजे सिवनी जिले की केवलारी विधानसभा के पलारी, शाम 6.45 बजे बरघाट विधानसभा के मोहगांव सडक, रात्रि 8.30 बजे छिंदवाडा जिले के मेघा सिवनी और रात्रि 9.30 बजे पांढुर्णा जिले के सौंसर विधानसभा के मोहखेड में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
