सतना:- अगरबत्ती का उपयोग हमारे घरों में पूजा पाठ के लिए इस्तेमाल किया जाता है। भगवान के मंदिर को सुगंधित करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले इस अगरबत्ती को आप बाजार से खरीद सकते हैं। सभी चीजों का नाम उनके काम और गुण को देखते हुए रखा जाता है न सिर्फ इंसानों का नाम रखा जाता है बल्कि और भी दूसरे वस्तु का नाम रखा जाता है। पर क्या आपने सोचा है कि आखिर अगरबत्ती बनती कैसे है इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अगरबत्ती बनाने का पूरा प्रोसेस दिखाया गया है। इस प्रोसेस को देखकर आप समझ जाएंगे कि ये काम कितना मुश्किल है।
हाल ही में इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें अगरबत्ती बनाते हुए दिखाया गया है। सबसे ज्यादा हैरानी इस बात की है कि मामूली सी दिखने वाली एक अगरबत्ती को बनाने में कई लोगों का हाथ होता है और ये काफी मेहनत से भरा काम है।
