भोपाल। मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को मतदान होने हैं। इसी बीच आज भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र आज जारी होगा। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भाजपा का घोषणा पत्र जारी करेंगे। बता दें कि मिंटो हॉल में दोपहर 12: 30 बजे से कार्यक्रम शुरु होगा।
विधानसभा चुनाव के लिए सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए बीजेपी का संकल्प पत्र तैयार किया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष जयंत मलैया , प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, चुनाव प्रबंध समिति के अध्यक्ष नरेंद्र तोमर भी मौजूद रहेंगे।
