रायपुर। दूसरे चरण की सभी 70 सीटों के लिए राजनीतिक दल कमर कस चुनावी मैदान में हैं. अपनी अपनी जीत के दावे के साथ मतदाताओं के दिल में उतरने की पूरजोर कोशिश में जुट गए हैं. कांग्रेस का कहना है कि जनका मिजाज उनके साथ है, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी एक बार फिर सरकार बनाने जा रही है. बीजेपी की तरफ से झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं. जनता भी इन लोगों के प्रपंच को समझ रही है. पहले चरण के चुनाव में पहले ही जवाब दे चुकी है और अब दूसरे चरण में इनके झूठ का पर्दाफाश होगा. कांग्रेस के इन आरोपों के बीच बीजेपी का कहना है कि पहले चरण के चुनावी नतीजे उनके पक्ष में जा रहे हैं और दूसरे चरण के चुनाव में भी हम बेहतर प्रदर्शन करने में कामयाब होंगे. बीजेपी का हमेशा से मानना रहा है कि राज्य का हित उन्हीं लोगों के हाथ में सुरक्षित है जो सिर्फ और सिर्फ जनता के बारे में सोचते है।.
‘छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर डिप्टी CM टी एस सिंह देव ने बड़ी बात कही है. टी एस सिंह देव ने कहा, ‘छत्तीसगढ़ में हमारा मुख्यमंत्री बनेगा हम चुनाव जीतकर जाएंगे. हमारे कप्तान भूपेश बघेल हैं. हम मिलकर काम कर रहे हैं. कप्तान को पहले मौका मिलने पर विचार किया जाएगा. वह लाइन में सबसे पहले सिटिंग कप्तान यानी सिटिंग मुख्यमंत्री होंगे. बाकी लोगों पर विचार भी होगा तो उनके विचार के बाद होगा.’ उन्होंने दावा किया कि पहले चरण के मतदान में कांग्रेस को 16 सीटें मिलेंगी.
असेंबली चुनाव में रमन सिंह पूरी तरह सक्रियछत्तीसगढ़ विधान सभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए बीजेपी पूरा दमखम लगाए हुए है. पार्टी नेता और पूर्व सीएम डॉक्टर रमन सिंह हेलीकॉप्टर से घूम-घूमकर पूरे राज्य में चुनाव प्रचार कर रहे हैं. शुक्रवार को वे तखतपुर विधानसभा के विजयपुर गांव में पहुंचे और जनता से वोट मांगे. उन्होंने कांग्रेस नेताओं की तुलना कालनेमी से की और भ्र्ष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा. 18 कर्मचारियों को नोटिस जारीइलेक्शन ट्रेनिंग में शामिल न होने पर गरियाबंद जिला प्रशासन ने 18 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. जिन कर्मियों को नोटिस दिया गया है, उनमें 3 पीठासीन अधिकारी, 4 मतदान अधिकारी, 4 सहायक ग्रेड तीन और अन्य कर्मी हैं.
कर्मियों को चेतावनी दी गई है कि नोटिस का उचित जवाब न देने पर उन्हें सस्पेंड कर दिया जाएगा. ’33 साल का इतिहास बदलेगा’खंडवा जिले में एक के बाद एक तीन चुनावी जनसभाएं करने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने बीजेपी को निशाने पर लिया. उन्होंने खंडवा की सभा में कहा कि यहां 33 साल का इतिहास बदलेगा. आप कांग्रेस को मौका दीजिए, हम यहां विकास करेंगे. हालांकि उन्होंने मंच पर समय की कमी के चलते वंदे मातरम का गान नहीं होने दिया.
दूसरे चरण के लिए पहुंचने लगे केंद्रीय बलछत्तीसगढ़ में 17 नवंबर को होने वाले दूसरे चरण के चुनाव के लिए केंद्रीय बलों की चुनाव वाले इलाकों में नियुक्ति शुरू हो गई है. पुलिस बलों की 12 कंपनियों ने तीन विधानसभा क्षेत्रों साजा, बेमेतरा और नवागढ़ में फ्लैग मार्च निकालकर लोगों में सुरक्षा का अहसास जगाया. कसडोल में चुनावी प्रचार में सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि आज बीजेपी झूठ परोस रही है. लोगों को भड़काने का काम कर रही है ताकि वो फिर से सत्ता में काबिज हो सके. उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में हमने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है. पहले चरण के मतदान से साफ है कि एक बार फिर सरकार बनाने जा रहे हैं. सरकार बनाने का सपना देखना हर किसी का हक है.
लेकिन जनता ने जता दिया है कि बीजेपी को मौका नहीं मिलने वाला है.सोशल मीडिया पर बीजेपी का कैंपेनसोशल मीडिया के जरिए बीजेपी वोटर्स को अपने घोषणापत्र के जरिए मतदाताओं को लुभाने में जुट गई है. छत्तीसगढ़ में सुशासन के लिए मोदी की गारंटी, पंचायत स्तर पर 1.5 लाख बेरोजगार युवाओं को मिलेगा रोजगार, भाजपा सरकार पहुंचाएगी सार्वजनिक सेवा तुंहर दुआर जैसे नारों का जिक्र कर यह बताने की कोशिश में है है कि उनका हित किसके साथ अधिक सुरक्षित है.भूपेश बघेल का तूफानी दौराछत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल आज 6 विधानसभा में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. सुबह 11.30 बजे रायपुर से कसडोल जाएंगे और प्रचार करेंगे.
दोपहर 1.15 पर बिलाईगढ़ विधानसभा, 2.45 बजे बलौदाबाजार विधानसभा आमसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद 4 बजे बलौदाबाजार में ही एक और रैली है. शाम 5 बजे रायपुर पहुंचेंगे सीएम बघेल, 5:10 बजे रायपुर उत्तर में और 6 बजे रायपुर पश्चिम में सभा को संबोधित करेंगे.बृजमोहन अग्रवाल के साथ धक्कामुक्कीपूर्व मंत्री और भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल के साथ बैजनाथपारा में धक्का मुक्की. बृजमोहन अग्रवाल ने कुछ लोगों पर कॉलर पकड़कर मारने की कोशिश का आरोप लगाया. बृजमोहन अग्रवाल और समर्थकों ने किया कोतवाली थाने का घेराव किया. बीजेपी का कहना है कि हार की डर से यह कदम उठाया गया है. बीजेपी के पक्ष में लहर की वजह से विरोधी दल डरा हुआ है, यह सब कुछ हताशा में उठाया गया कदम है.
