रीवा: पुलिस अधीक्षक श्री विवेक सिंह,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर,डीएसपी मुख्यालय हिमाली पाठक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल द्वारा स्टाफ सहित मुख़बिर की सूचना पर आरोपी धीरज चिकवा पिता द्वारिका प्रसाद चिकवा उम्र 22 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 3 गोविंदगढ़ के कब्जे से एक अदद लोहे का चाकू एवं आरोपी द्वारा घटना में प्रयुक्त की गई एक अदद स्कूटी होंडा कंपनी की कीमती ₹100000 एवं एक अदद आईफोन 13 एप्पल कंपनी का मोबाइल कीमती ₹50000 व नकदी ₹30000 जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया एवं थाना गोविंदगढ़ में अपराध क्रमांक 397/23 धारा 25 आर्म्स एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया ।
सराहनीय भूमिका
थाना प्रभारी गोविन्दगढ़ शिवा अग्रवाल, उप निरीक्षक DJ सिंह ,सउनि गुलाब सिंह,आरक्षक राहुल पाण्डे, आर. कौशलेंद्र सिंह।
