मध्य प्रदेश: बीजेपी के कई दिग्गज लगातार रैलियां और आमसभा को संबोधित कर रहे हैं. इसी बीच गृह मंत्री अमित शाह आज मनावर, बदनावर और धार में आमसभा को संबोधित करने पहुंचे हैं. यहां उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि प्रदेश में 3 परिवार हैं, पहला कमल नाथ का, बंटाधार दिग्विजय का और तीसरा राहुल और सोनिया गांधी का गांधी परिवार है.
अमित शाह ने कांग्रस पर हमला बोलते हुए कहा कांग्रेस अलग है. मध्यप्रदेश में आदेश गांधी परिवार का चलता है, निर्देश कमलनाथ जी का चलता है, और गलती होती है तो चांटा दिग्विजय सिंह को लगा देते हैं. ये कपड़ा फाड़ राजनीति मध्य प्रदेश का भला नहीं कर सकती है।
कांग्रेस नेता अपने बच्चों के लिए कर रहे राजनीति-शाह
कांग्रेस पर हमला बोलते हुए अमित शाह ने कहा, “कमलनाथ जी को कांग्रेस ने यहां अपना नेता बनाया है, लेकिन वो आपके भले के लिए काम नहीं करेंगे, क्योंकि उनके मन में है नकुलनाथ को मुख्यमंत्री बनाना और सोनिया गांधी जी के मन में है, राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना. जो अपने बेटे-बेटियों के लिए काम करते हैं, वो देश और प्रदेश का कभी भला नहीं कर सकते हैं” कांग्रेस हमेशा से सनातन का अपमान करती आई है. और अब सनातनी होने का दावा कर रहे हैं. यही इनकी नीति है. ये केवल अपने बेटों के लिए ही राजनीति कर रहे हैं.
मध्यप्रदेश वाले 3 बार मनाएंगे दीपावली- शाह
चुनावी सभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा, “इस बार मध्य प्रदेश 3 दीपावली एक मनाएगा. एक दीपावली कल मनाएंगे, दूसरी 3 दिसंबर को यहां भाजपा सरकार बनने के बाद और तीसरी दीपावली आपको 22 जनवरी, 2024 को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद मनानी है “
