यूपी।अलीगढ़ यूनिवर्सिटी के छात्र संगठन का आतंकी नेटवर्क सामने आया है. यूपी एटीएस ने दावा किया है कि स्टूडेंट ऑफ अलीगढ़ मुस्लिम विश्विद्यालय नाम के छात्र संगठन की मीटिंग में देश विरोधी एजेंडा चलाया जा रहा था. आरोप है कि SAMU की मीटिंग में एक दूसरे से संदिग्ध आतंकी जुड़े और इसके जरिए ISIS में भर्ती कराई जा रही थी. सूत्रों के मुताबिक ये संगठन सेंट्रल एजेंसियों के भी रडार पर है.
ISIS के अलीगढ़ मॉड्यूल पर यूपी एटीएस ने उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों से 4 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है. इनके नाम- राकिब इनाम, नवेद सिद्दकी, मोहम्मद नोमान और मोहम्मद नाजिम है. गिरफ्तार सभी आरोपी अलीगढ़ यूनिवर्सिटी के छात्र संगठनस्टूडेंट ऑफ अलीगढ़ यूनिवर्सिटी से जुड़े हुए हैं. एटीएस के अनुसार शुक्रवार को भदोही जिले के कोतवाली क्षेत्र के अंबरनीम मोहल्ले के राकिब इमाम अंसारी (29) को अलीगढ़ से और शनिवार को संभल जिले के सीकरी गेट क्षेत्र के जाट कॉलोनी निवासी नवेद सिद्दीकी (23), कोटला पंजू सराय के मोहम्मद नोमान (27) और नखास क्षेत्र के दीपा सराय निवासी मोहम्मद नाजिम को संभल से गिरफ्तार किया गया. इन सभी के पास से आईएसआईएस का प्रतिबंधित साहित्य, मोबाइल फोन और पेन ड्राइव बरामद हुआ
एएमयू से कर रहे थे पढ़ाईराकिब अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) से बीटेक एवं एमटेक है जो अलीगढ़ के ही सिविल लाइन थाना क्षेत्र के बंदरबाग में रहता था. संभल जिले का नवेद सिद्दकी भी एएमयू से बीएससी कर रहा था. जबकि नोमान ने एएमयू से बीए
