नीदरलैंड:- भारत ने नीदरलैंड को वर्ल्ड कप 2023 के अंतिम लीग मैच में 160 रनों से हरा दिया है। आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में भारत की ये लगातार नौवीं जीत है। भारत ने टूर्नामेंट में भाग ले रही सभी टीमों को हराया है। इस जीत के साथ भारत ने पॉइंट्स टेबल में 18 अंक के साथ शीर्ष पर खत्म किया। भारत ने नीदरलैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रेयस अय्यर और केएल राहुल के शतक की बदौलत 50 ओवर में 4 विकेट खोकर 410 रन बनाए।
इसके जवाब में नीदरलैंड की टीम 13 गेंद शेष रहते 47.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 250 रन ही बना सकी। बता दें कि भारत ने नीदरलैंड के खिलाफ चार विकेट पर 410 रन की विशाल पारी के दौरान कई रिकॉर्ड तोड़ दिये।
