इजरायल।पिछले पांच हफ्तों से भी अधिक समय से खबरें आ रही हैं कि इजरायल हमास युद्ध कभी भी मध्यपूर्व के अन्य देशों में फैल सकता है. ऐसा ना होने देने के लिए दुनिया के कई देश प्रयास कर रहे हैं.अमेरिका ने भी इजरायल को इस मामले में कूटनीतिक सहयोग दिया है और वह भी लगातार इसी कोशिश में लगा हुआ है. इस युद्ध के कई पहलू हैं जो इसे विस्तार देने का काम कर सकते हैं. हिजबुल्लाह ने हमास का युद्ध में खुल कर समर्थन किया है, लेकिन वह भी अभी तक खुल कर युद्ध में शामिल नहीं हुआ है. इस बीच इजरायल ने कहा है कि वह बेरूत को गाजा में बदल सकता है. इस बयान में कई अर्थ छिपे हुए हैं.
हिजबुल्लाह का बयानहाल ही में हिजबुल्लाह के नेता हसन नसरअल्लाह ने अपने भाषण में दावा किया है कि इजरायल कभी अपना मकसद हासिल नहीं कर सकेगा और गाजा में जो भी हो रहा है, उससे भविष्य की पीढ़ियां ज्यादा मजबूत होंगी. नसरअल्लाह ने इजरायल को चेतावनी दी कि वह लेबनान के खिलाफ मोर्चा ना खोले, साथ ही सोसाइड ड्रोन और बुरकान मिसाइल सहित नए हथियारों को भी मोर्चे पर तैनात करने की बात की.इजरायल का पलटवार?इस बयान के जवाब में इजरायली रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने चेतावनी देते हुए कहा कि इजरायल बेरूत को भी गाजा बनाने की क्षमता रखता है. इजरायली सरकार ने लेबनान को भी सख्त चेतावनी दी है. हाल ही में दक्षिणी लेबनान में इजरायली सेना और हिजबुल्लाह के बीच तनाव बढ़ गया है. दोनों ने एक दूसरे पर हमले बढ़ा दिए हैं.
