नई दिल्ली: दीपावली पर दिल्ली की हवा एक बार फिर जहरीली हो गई। 13 नवंबर को दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स 900 के ऊपर चल गया।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद दिल्ली में दीपावली पर जमकर आतिशबाजी हुई। इससे बारिश के कारण कम हुए प्रदूषण का असर कम हो गया और एयर क्वालिटी खराब हो गई। पटाखों के धुएं से दिल्ली में काली धुंध छा गई है।
