मध्यप्रदेश/राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि इंडी गठबंधन ने सनातन, दलितो, जीतन राम मांझी जी का अपमान किया, आप चुप रहे, क्या ये आपकी मौन स्वीकृति है:
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राहुल गांधी आज फिर मध्य प्रदेश आ रहे हैं और मैं पूछना चाहता हूं कि INDIA गठबंधन ने सनातन धर्म का अपमान किया, आप चुप रहे। क्या ये आपकी मौन स्वीकृति है? INDIA गठबंधन ने माताओं-बहनों का अपमान किया, आप मौन रहे।
शिवराज ने पूछा कि INDIA गठबंधन ने जीतन राम मांझी जैसे नेताओं का अपमान किया। वे ये बताएं कि उनकी पार्टी का वर्षों तक मध्य प्रदेश में शासन रहा। मध्य प्रदेश में किस OBC को मुख्यमंत्री बनाया गया?
