Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » लड़की को अक्सर ससुराल में अपने मायके की याद सताने लगती है यही वजह है कि खासतौर पर शादी
    News

    लड़की को अक्सर ससुराल में अपने मायके की याद सताने लगती है यही वजह है कि खासतौर पर शादी

    By Tv 36 HindustanNovember 13, 2023No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    शादी के बाद लड़कियों को अपना घर छोड़कर पति के घर जाना पड़ता है। ये परंपरा न जाने कबसे चली आ रही है, लेकिन इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि शादी के बाद वह अपने माता-पिता या भाई-बहन से बिल्कल कट जाए। शादी के बाद लड़की की जिंदगी में कई बदलाव आते हैं। उसके आसपास चीजें पूरी तरह बदल जाती हैं। जिस घर में वो बचपन से पली-बढ़ी वो ही उसके लिए दूसरा घर बन जाता है। पापा की लाडली को अपने नखरे छोड़कर नए रिश्तों में तालमाल बिठाना होता है।

    पूरी तरह से नए और अनजान लोगों के बीच आई लड़की को अक्सर ससुराल में अपने मायके की याद सताने लगती है। यही वजह है कि खासतौर पर शादी के शुरुआत में लड़की को बार-बार मायके जाने का मन करता है।

    जिस घर में पैदा हुए हो, जहां बचपन बीता, जहां चलना-फिरना सीखा, जब शादी के बाद उस घर को छोड़ना पड़ता है तो दर्द तो होगा, उसकी याद तो आएगी। नए लोग, नई जिम्मेदारियों के बीच मायके की याद सताना नया नहीं है।

    मायके में जहां खुश मिजाज-बिंदास और बेफिक्री की जिंदगी होती है, वहीं शादी के बाद तमाम जिम्मेदारियां कंधों पर आ जाती है। ऐसे में लड़कियों को अपने मायके की याद आने लगती है। कुछ नया हो तो मां की याद सताने लगती है। किसी ने कुछ कह दिया तो पापा को मिस करने लगती है।

    शादी से पहले कद्दू की सब्जी प्लेट में देखकर मुंह बन जाता था, लेकिन शादी के बाद उस मां के हाथ के खाने की याद सताने लगती है। दरअसल जो लाड-प्यार मायके में मिलता है, जो नखरे मायके में चल जाते हैं, ससुराल में कोई उसे पूछता नहीं।

    मायके में एक बार खाने से मना कर दो तो पूरा घर पीछे पड़ जाता है। मां पसंद की कचौड़ियां बनाने लगती है, लेकिन ससुराल में उससे पूछने वाला कोई नहीं है कि उसने अभी तक खाना खाया या नहीं। कोई उससे यह पूछने वाला नहीं कि खाने में क्या खाना चाहती है।

    वो ससुराल में न केवल अपनों के लिए काफी समझौते करती है बल्कि अब उसके नखरे उठाने वाला भी कोई नहीं है। ऐसे में लड़कियां अपने मायके को बहुत मिस करती हैं।

    शादी से पहले अगर फटी जींस पर पापा टोक देते थे तो लड़कियां मां से शिकायत करने पहुंच जाती थीं। मां के साथ मिलकर फटी जींस को नया फैशन ट्रेंड बना दिया जाता था, लेकिन शादी के बाद स्थिति बहुत अलग हो जाती है।

    लड़कियों को वही कपड़े पहनने पड़ते हैं, जो ससुराल वालों को पसंद हों। इस मामले में लड़की की आजादी लगभग खत्म सी हो जाती है। जिस बिदांस अंदाज में वो पहले जिंदगी जी रही थी, वैसा अब नहीं हो पाता। ये वजहें हैं, जिसकी वजह से लड़कियों को ससुराल में बार-बार मायके की याद सताती है।

    भले ही ज्वाइंट फैमिली हो या अकेले पति के साथ रह रही हो, शादी के बाद अचानक लड़कियों के कंधों पर घर की एक के बाद एक कई जिम्मेदारियां आ जाती हैं।

    सुबह के नाश्ते से लेकर रात में किचन समेटने तक उसे खुद के लिए टाइम ही नहीं मिल पाता। ऐसे में उसे अपने मायके में बिताए गए प्यार और फुर्सत के पलों की याद सताने लगती है।

    भले ही ससुराल वाले ये दावा करें कि वो बहू को बेटी मानते हैं, लेकिन हकीकत यही है कि ससुराल और मायके में जमीन आसमान का फर्क होता है। जो हक लड़कियां अपने मां पर जता पाती है, सास पर नहीं रख पाती है।

    मायके में जब कभी मां पर गुस्सा आता तो वो बिना झिझक के उनके सामने अपनी राय रख देती थी, लेकिन ससुराल में हर बात उसे सोच-समझकर करनी पड़ती है। ऐसा इसलिए क्योंकि एक सवाल के जवाब में उन्हें अलग से चार बातें और सुनने को मिल जाती हैं।

    मायके में भले ही कभी एक ग्लास पानी खुद से न लिया हो, भले ही कभी किचन की ओर मुंह न किया हो, लेकिन ससुराल में हर काम में परफेक्ट होने का प्रेशर लड़कियों पर होता है। ससुराल वालों को यही उम्मीद होती है कि उनकी बहू हर काम में एकदम परफेक्ट हो।

    Post Views: 0

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur The girl often starts missing her mother's house in her in-laws' house Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleराहुल गांधी ने प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी को निशाने में लिया….
    Next Article केंद्र सरकार ने पिछले 10 वर्षों में जनता के लिए जो किया , समग्र योजना की तस्वीर पेश की जाएगी….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    कल 24 मार्च, स्कंद षष्ठी, संकटों से मुक्ति और संतान प्राप्ति के लिए इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा…

    March 23, 2026

    पीएम ने हादसे पर जताया दुख, दिवंगतों के परिजनों को मिलेगी आर्थिक सहायता…

    March 23, 2026

    आपको सिर्फ जंगल का निवासी बनाना चाहते हैं सरकार पर जमकर गरजे राहुल गांधी उठाया ये मुद्दा…

    March 23, 2026

    72 घंटे के भीतर जिला प्रशासन की अफीम की खेती पर ताबड़तोड़ कार्रवाई…

    March 23, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • कल 24 मार्च, स्कंद षष्ठी, संकटों से मुक्ति और संतान प्राप्ति के लिए इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा…
    • पीएम ने हादसे पर जताया दुख, दिवंगतों के परिजनों को मिलेगी आर्थिक सहायता…
    • आपको सिर्फ जंगल का निवासी बनाना चाहते हैं सरकार पर जमकर गरजे राहुल गांधी उठाया ये मुद्दा…
    • 72 घंटे के भीतर जिला प्रशासन की अफीम की खेती पर ताबड़तोड़ कार्रवाई…
    • अंत्योदय का संकल्प करीब 5 लाख भूमिहीन परिवारों को 500 करोड़ रुपये की सौगात देंगे सीएम साय…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?