इंदौर। मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में दिग्गजों द्वारा प्रचार-प्रसार भी जोरों पर है। इसी बीच आज इंदौर में प्रधानमंत्री मोदी का रोड शो होने वाला है। रोड शो को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी है। सुरक्षा के मध्य नजर सोमवार देर रात रोड शो की रिहर्सल की गई।
बड़ा गणपति से लेकर राजवाड़ा तक रिहर्सल हुई। बैरिकेटिंग के अंदर प्रधानमंत्री मोदी के साथ चलने वाली गाड़ियां चलाई गई। इस दौरान बॉडीगार्ड सहित अन्य घाट और पुलिसकर्मी भी अपनी रिहर्सल करते नजर आए। बता दें कि चुनाव को महज दो ही दिन रह गए हैं। ऐसे में सभी दिग्गज नेता कमर तोड़ मेहनत कर रहे हैं। वहीं, आज जबलपुर में अमित शाह की चुनावी सभा होगी।
