रायपुर : छत्तीसगढ़ में अब दूसरे चरण के चुनाव में कुछ ही दिन बचें हुए है। एक तरफ जहां प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा के प्रचार के लिए ताबड़तोड़ रोड शो और सभाएं कर रहे हैं तो वही अब कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गाँधी वाड्रा14 नवंबर याने की आज छत्तीसगढ़ चुनाव प्रचार करने आ रही है।
बता दें कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमिटी के मीडिया विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रियंका गाँधी रायपुर शाम को 4.45 पर पहुंचेगी और रायपुर मे रोड शो करेंगी। रायपुर मे राजीव गाँधी चौक मे स्व राजीव गाँधी की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के बाद वे रोड शो शुरू करेंगी।
क्या होगा रूट…
कोतवाली चौक, सत्ती बाजार, ब्राह्मण पारा, शीतलामता चौक, अरडी तिवारी स्कूल अमापारा चौक अग्रसेन चौक, से तेल घानी चौक तक जाएगी।
