रायपुर:- डायबिटीज ब्लड शुगर एक गंभीर और खतरनाक बीमारी है। इस बीमारी में अक्सर एक बात कही जाती है कि यह लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारी है लेकिन अगर इसे वक्त रहते कंट्रोल नहीं किया गया तो बढ़ते समय के साथ गंभीर रूप ले सकती है। डायबिटीज में ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है जो सेहत के लिए हानिकारक होता है। लेकिन कभी-कभी कार्ब्स की कमी की वजह से चक्कर आने जैसी परेशानियां हो जाती हैं। यह समस्या शरीर में शुगर लेवल कम होने की वजह से होता है। इसका इलाज न होने पर यह जानलेवा भी हो सकता है। इसलिए इससे बचाव बेहद जरूरी है। जानें लो ब्लड शुगर के लक्षण और बचाव के तरीके।
डायबिटीज एक ऐसी गंभीर बीमारी है, जिससे दुनिया भर में करोड़ों लोग पीड़ित हैं। यह समस्या ब्लड में शुगर लेवल के बढ़ने की वजह से होती है। शरीर में इंसुलिन की कमी या जब सेल्स इंसुलिन का सही तरीके से इस्तेमाल नहीं कर पाते, तब ब्लड में शुगर लेवल बढ़ जाता है और डायबिटीज की समस्या होती है। इससे बचाव करने के लिए हर साल 14 नवंबर को वर्ल्ड डायबिटीज डे मनाया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, शुगर बढ़ना ही नहीं, बल्कि ब्लड में शुगर का कम होना भी खतरनाक हो सकता है। ब्लड शुगर लेवल के कम होने को हाइपोग्लाइसीमिया कहा जाता है।
