नई दिल्ली: मुंबई पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर डाबर ग्रुप के चेयरमैन और डायरेक्टर पर एफआईआर दर्ज की है. इस एफआईआर में मोहित और गौरव बर्मन पर क्रिकेट लीग में मैच फिक्सिंग में शामिल होने का आरोप लगाया गया है.
इस मामले में महादेव बुक ऐप और उसके प्रमोटर्स के खिलाफ भी एफआईआर हुई है. इन लोगों पर चीटिंग करने और जुआ खिलाने के आरोप लगे हैं.
