मध्यप्रदेश: आप लिख के रख दो मध्य प्रदेश की जनता कांग्रेस पार्टी को 145 से 150 सीट तक देने जा रही है, इसका कारण है… पांच साल पहले आप सबने कांग्रेस पार्टी की सरकार चुनी थी… बीजेपी के नेताओं ने, नरेंद्र मोदी जी ने, शिवराज चौहान जी ने, अमित शाह जी ने मिलकर MLAs को खरीदकर आपकी सरकार, मध्य प्रदेश की चुनी हुई सरकार को चोरी किया… जो आपके दिल की आवाज़ थी उसको बीजेपी के नेताओं ने प्रधानमंत्री ने कुचलने का काम किया।”
“आपने ये जो मंत्री है तोमर नाम सुना होगा आपने, वीडियो देखा इसका, एक वीडियो नहीं है उसके, अलग-अलग वीडियो हैं। कहीं वो 100 करोड़ की बात करता है…”
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के विदिशा में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे को लेकर बीजेपी को घेरा, नोटबंदी और कालाधन के मुद्दे पर पीएम मोदी को भी लपेटा।
“हिदुस्तान के इतिहास में पहली बार किसान टैक्स दे रहा है…ये शर्म की बात है, बीमा का पैसा आप उससे चोरी करते हो, उसका कर्ज़ा माफ नहीं करते, 12% टैक्स ट्रैक्टर पे लेते हो, 18% पेस्टिसाइड पे लेते हो, 5% खाद पे लेते हो, किसान अपने पैरों पे कभी खड़ा हो ही नहीं सकता।”
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के विदिशा में कथित बीमा के पैसे की चोरी और किसान से टैक्स लेने के मुद्दे पर बीजेपी सरकार को घेरा।
