रायपुर:- बॉलीवुड और पंजाबी के लोकप्रिय अभिनेता, फिल्म निर्माता राणा जंग बहादुर मंगलवार की शाम रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचे। जहां ग्रैंड न्यूज़ की टीम से उन्होंने चर्चा करते हुए बताया कि रायपुर शहर उन्हें बेहद पसंद है, रायपुर में उनकी बहन – जीजा और उनके बच्चे भी रहते है, वे कई बार रायपुर आ चुके है, उन्हें रायपुर शहर से खास लगाव है।
उन्होंने आगे कहा कि जितना सोचा था जनता ने उसका कई गुना ज्यादा प्यार दिया, जनता की बदौलत ही वे यहां तक पहुंचे है, वे सभी दर्शकों के शुक्रगुजार है। हमारे सवांदाता ने उनसे सवाल किया कि – किस प्रकार की फिल्मे करना पसंद है, तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि जब वे फिल्म इंडस्ट्री में आए थे तो वे हीरो बनना चाहते थे, लेकिन लोग कहते थे कि वे हीरो नहीं लगते, बतौर साइड एक्टर उन्होंने एक्टिंग की शुरआत की और उसके बाद से उन्होंने कॉमेडी और विलेन समेत हर प्रकार के किरदार निभाए।
उन्होंने अपने अब तक के सफर को लेकर कहा कि उनका सफर बहुत लम्बा रहा, वे इतने सालों से लगातार काम कर रहे है, और भगवान की कृपा से अब तक इडस्ट्री में कायम है। राणा जंग बहादुर ने आगे बताया कि करीब 4 दशक के करियर में उन्होंने 150 से ज्यादा हिंदी फिल्मे और 100 से पंजाबी फिल्मे की है, इसके साथ ही उन्होंने महाभारत जैसे 35 टीवी सीरियल में भी काम किया है।उन्होंने दर्शकों से कहा कि ऐसे ही अपना प्यार बनाये रखें।
