Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » ग्लोबल वार्मिंग आने वाले दशक में मानव सभ्यता के लिए सबसे बड़ा खतरा बनकर उभरने वाली है…..
    शीर्ष आलेख

    ग्लोबल वार्मिंग आने वाले दशक में मानव सभ्यता के लिए सबसे बड़ा खतरा बनकर उभरने वाली है…..

    By Tv 36 HindustanNovember 15, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दुनिया भर में लगातार होते कार्बन उत्सर्जन की वजह से बढ़ रही ग्लोबल वार्मिंग आने वाले दशक में मानव सभ्यता के लिए सबसे बड़ा खतरा बनकर उभरने वाली है. धीरे-धीरे भट्टी में तब्दील हो रहे धरती के वातावरण में अगर सदी के अंत तक दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होती है तो सदी के मध्य तक गर्मी से होने वाली वार्षिक मौतों में 370 फीसदी की वृद्धि हो सकती है. यह मौजूदा संख्या से 5 गुना होगा, जो डराने वाला है.

    विज्ञान पत्रिका द लांसेट ने मंगलवार को एक स्टडी रिपोर्ट जारी की है, जिसमें यह दावा किया गया है. इसके मुताबिक, पूरी दुनिया में इस बात के लिए प्रयास किया जाना चाहिए कि सदी के अंत तक समग्र तापमान में किसी भी हाल में महज डेढ़ डिग्री सेल्सियस से अधिक की बढ़ोतरी नहीं होनी चाहिए. यह लांसेट पत्रिका की आठवीं वार्षिक रिपोर्ट है जो स्वास्थ्य और जलवायु परिवर्तन पर जारी की गई है.लू के कारण दुनिया भर में बढ़ रही मौतों की संख्यालैंसेट काउंटडाउन के कार्यकारी निदेशक मरीना रोमानेलो ने यूनिवर्सिटी कॉलेज, लंदन में एक बयान में कहा, “हमारे स्वास्थ्य स्टॉकटेक से पता चलता है कि जलवायु परिवर्तन के बढ़ते खतरे की वजह से आज दुनिया भर में अरबों लोग जीवन और आजीविका की कीमत चुका रहे हैं.

    2 डिग्री सेल्सियस अधिक गर्मी दुनिया के एक खतरनाक भविष्य को दर्शाते हैं. यह दुनिया भर में ग्लोबल वार्मिंग को रोकने के लिए प्रयासों के अपर्याप्त होने को भी दर्शाते हैं.”हर सेकंड 1337 टन कार्बन उत्सर्जनउन्होंने कहा, “अभी भी पूरी दुनिया में प्रति सेकंड 1,337 टन कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जित हो रहा है. हम इतनी तेजी से उत्सर्जन में कमी नहीं कर पा रहे हैं कि जलवायु संबंधी खतरों को उस स्तर के भीतर रख सकें जिससे हमारी सेहत बेहतर बनी रहे.”अभी भी उम्मीद की गुंजाइशरोमनेलो ने बयान में कहा, “अभी भी उम्मीद की गुंजाइश है.

    अगर पूरी दुनिया कार्बन उत्सर्जन को रोकने के लिए टाइप प्रावधानों का पालन करती है तो वैश्विक तापमान को 1.5 डिग्री सेल्सियस तक सीमित करने की पेरिस समझौते की महत्वाकांक्षाएं अभी भी प्राप्त की जा सकती हैं. इससे हमारा भविष्य बेहतर होगा.WHO के साथ मिलकर 52 संस्थाओं ने किया है रिसर्चयूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन के शोधकर्ताओं के नेतृत्व में यह विश्लेषण विश्व स्वास्थ्य संगठन और विश्व मौसम विज्ञान संगठन सहित दुनिया भर के 52 अनुसंधान संस्थानों ने किया है. यह संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों के 114 प्रमुख विशेषज्ञों के काम का प्रतिनिधित्व करता है, जो स्वास्थ्य और जलवायु परिवर्तन के बीच संबंधों के आंकलन का नवीनतम अपडेट प्रदान करने वाला है.”

    28वें संयुक्त राष्ट्र कॉन्फ्रेंस ऑफ पार्टीज से पहले प्रकाशित, विश्लेषण में 47 बिंदुओं में सिलसिलेवार तरीके से आंकड़े प्रस्तुत किए गए हैं. इनमें नए और बेहतर मेट्रिक्स शामिल हैं जो घरेलू वायु प्रदूषण, जीवाश्म ईंधन के वित्तपोषण और जलवायु शमन के स्वास्थ्य सह-लाभों पर अंतरराष्ट्रीय संगठनों के एक दूसरे से जुड़ाव की निगरानी करते हैं.

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसेमीफाइनल मैच से पहले पुलिस को मिला धमकी भरा मैसेज….
    Next Article जगन्नाथ पुरी मंदिर दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालु नहीं कर सकेंगे ये काम…..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    फिल्म की रिलीज के बाद से पूरे पाकिस्तान में डर का माहौल, गली-गली में हो रही जासूस की चेकिंग…

    March 24, 2026

    युवाओं के लिए खुशखबरी हाई कोर्ट ने पुलिस आरक्षक भर्ती से हटाई रोक, अब 5,967 नियुक्तियों का रास्ता साफ…

    March 24, 2026

    पीएम आज ईरान जंग पर राज्यसभा में बोलेंगे, लोकसभा में कहा था- कोरोना जैसी चुनौती के लिए तैयार रहना होगा…

    March 24, 2026

    एक साथ सक्रिय हुए तीन पश्चिमी विक्षोभ, 19 राज्यों में मौसम का ‘तांडव’, क्या फिर से लौट आएगी की ठंड…

    March 24, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • फिल्म की रिलीज के बाद से पूरे पाकिस्तान में डर का माहौल, गली-गली में हो रही जासूस की चेकिंग…
    • युवाओं के लिए खुशखबरी हाई कोर्ट ने पुलिस आरक्षक भर्ती से हटाई रोक, अब 5,967 नियुक्तियों का रास्ता साफ…
    • पीएम आज ईरान जंग पर राज्यसभा में बोलेंगे, लोकसभा में कहा था- कोरोना जैसी चुनौती के लिए तैयार रहना होगा…
    • एक साथ सक्रिय हुए तीन पश्चिमी विक्षोभ, 19 राज्यों में मौसम का ‘तांडव’, क्या फिर से लौट आएगी की ठंड…
    • आज का राशिफल इन राशियों पर बरसेगा यश, कुंभ के लिए सावधानी का दिन जानें अपनी राशि का हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?