रायपुर:- भारतीय जनता पार्टी ने बागी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। भाजपा ने जशपुर जिले के दो बागी नेताओं को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। ये दोनों भाजपा नेता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे थे।
बता दें कि, अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ने पर जिला उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदीप दीवान को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। वहीं जशपुर जिले के ही मनोरा मंडल अध्यक्ष मनोज भगत को भी 6 के लिए निष्कासित कर दिया गया है।
देखें आदेश…

