Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » इस भाजपा प्रत्याशी का वीडियो करेगा बड़े घोटालों का खुलासा, कांग्रेस ने ईडी से की जांच की मांग,जानिए पूरा मामला…..
    छत्तीसगढ

    इस भाजपा प्रत्याशी का वीडियो करेगा बड़े घोटालों का खुलासा, कांग्रेस ने ईडी से की जांच की मांग,जानिए पूरा मामला…..

    By Tv 36 HindustanNovember 15, 2023No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़: मंगलवार को कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हेंडल से दुर्ग जिले की वैशाली नगर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रिकेश सेन का एक वीडियो पोस्ट करके कई बड़े आरोप लगाए। वीडियो के माध्यम से कांग्रेस ने पूर्व सीएम रमन सिंह समेत गृहमंत्री अमित शाह और दिवंगत मंत्री अरुण जेटली पर भी आरोप लगाए हैं। वहीँ इसके बाद प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने राजीव भवन में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश में 15 सालों तक सरकार थी। उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि रमन राज में 1 लाख करोड़ घोटाला हुआ था इस बारे में हम अनेकों बार बता चुके है। आरोपों की पुष्टि रिकेश सेन के खुलासे से हुई है।
     
    सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि केंद्र ईडी उसकी जांच क्यों नहीं कर रही है? जांच इसलिये नहीं हो रही कि लूट के सबको हिस्सा मिला है। 5 साल से छत्तीसगढ़ को लूट नहीं पा रहे तो तिलमिला रहे गलत आरोप लगा रहे। मालिक अडानी के हित पूरे नहीं हो रहे तो मुख्यमंत्री की छवि खराब कर रहे।

    कांग्रेस मांग करती है कि रिकेश सेन के वीडियो के आधार पर ईडी, अमित शाह, वीणा सिंह, रमन सिंह से पूछताछ करें। 15 सालों में छत्तीसगढ़ को भाजपा का चारागाह बना दिया गया था। रमन सरकार के समय भ्रष्टाचार का पैसा अमित शाह, स्व. जेटली जैसे नेताओं को भी जाता था।

    भाजपा के छोटे-बड़े नेता नागपुर, लखनऊ और दिल्ली से आकर छत्तीसगढ़ की संपदा में लूट खसोट मचाकर रखे थे। अपनी सरकार को बचाये रखने के लिये तत्कालीन भाजपाई सत्ताधीशों ने भाजपा के बड़े नेताओं के इस लूट में पूरा सहयोग दिया। दोनों हाथों से छत्तीसगढ़ की संपदा को अपने नेताओं पर लुटाया।

     
    रमन सिंह, उनके मंत्रियों ने 15 सालों में 1 लाख करोड़ का घोटाला किया था। छत्तीसगढ़ में रमन राज में 36,000 करोड़ के नान घोटाला, अगस्ता और पनामा घोटाला, डीकेएस घोटाला, प्रियदर्शिनी सहकारी बैंक घोटाला, ई-टेंडरिंग घोटाला, घटिया मोबाइल खरीदी घोटाला, मच्छरदानी घोटाला, गुणवत्ताहीन एक्सप्रेस-वे, अनुपयोगी स्काईवॉक घोटाला, 6000 करोड़ का चिटफंड घोटाला, रमन के 4700 करोड़ के शराब घोटाला, 1667 करोड़ के गौशाला घोटाला सहित एक लाख करोड़ से ज्यादा के भ्रष्टाचार के आरोप रमन सिंह पर है।

     
    रमन सरकार के दौरान इतने घोटाला हुआ, अकूत काली कमाई किया कि देश के बैंक छोटे पड़ गए रमन सिंह के मेडिकल स्टोर के पता पर अभिषाक सिंह को पनामा में खाता खुलवाना पड़ा था। उसने वीडियो में कैश हैंडल के रूप में भाजपा के अनेक नेताओं का नाम भी लिया है।
     
    रमन सरकार के दौरान हुये घोटालों का पैसा दिल्ली, लखनऊ, नागपुर और गुजरात जाता था। भाजपा के नेता रिकेश सेन जो वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी है, वे एक वीडियों में खुद बता रहे कि कैसे तत्कालीन मुख्यमंत्री की पत्नी वीणा सिंह पैसे लेती थी? कैसे अमित शाह और तत्कालीन स्व. नेता अरुण जेटली तक लूट का पैसा पहुंचाया जाता था? यह खुलासा भाजपा का नेता कर रहा कोई गुमनाम आदमी राह चलते नहीं कर रहा। ईडी, आईटी, इस मामले की जांच का साहस क्यों नहीं दिखाती?
     
    एक मुख्यमंत्री पर कथित बयान जो बाद में कोर्ट में बदल भी गया। ईडी प्रेस नोट जारी करके आरोप लगा सकती है तो फिर इस मामले में तो खुला वह रिकेश सेन बोल रहा इसकी जांच क्यों नहीं की जा रही? 36,000 करोड़ के नान घोटाला, चिटफंड घोटाला, पनामा पेपर की जांच के लिये मुख्यमंत्री ने ईडी के डायरेक्टर को पत्र लिख चुके है।
    बता दें कि कांग्रेस ने अपने ट्विटर पर एक स्टिंग का वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि इस वीडियो में ये जो व्यक्ति है वह छत्तीसगढ़ की वैशाली नगर विधानसभा से भाजपा का प्रत्याशी है। नाम है रिकेश सेन,यह वीडियो में बता रहा है कि कैसे रमन सिंह की पत्नी वीणा सिंह,अमित शाह अरुण जेटली को पैसा पहुँचाया जाता है।

    Post Views: 0

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleविराट कोहली मेन्स ODI में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बने, सचिन तेंदुलकर को भी छोड़ा पीछे…
    Next Article कोहली का प्रदर्शन, तोड़ दिया सचिन का पहाड़ जैसा रिकॉर्ड, वनडे में बनाया शतकों का अर्धशतक…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    गवर्नर से ज्यादा वेतन पा रहे इंजीनियर, स्वीपर को मिल रहे महीने के 2 लाख इस राज्य में मिल रही बंपर सैलरी…

    February 26, 2026

    प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करने के लिए अधोसंरचना और अवसरों का विस्तार हमारी प्राथमिकता सीएम साय…

    February 26, 2026

    देशभर के पेट्रोल पंपों के लिए बड़ा आदेश अप्रैल से 20% एथेनॉल वाला पेट्रोल अनिवार्य, जानिए आपके वाहनों पर क्या होगा असर …

    February 26, 2026

    युवाओं के लिए सुनहरा मौका ट्राइडेंट ग्रुप में आकर्षक सैलरी के साथ होगी भर्ती…

    February 26, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • गवर्नर से ज्यादा वेतन पा रहे इंजीनियर, स्वीपर को मिल रहे महीने के 2 लाख इस राज्य में मिल रही बंपर सैलरी…
    • प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करने के लिए अधोसंरचना और अवसरों का विस्तार हमारी प्राथमिकता सीएम साय…
    • देशभर के पेट्रोल पंपों के लिए बड़ा आदेश अप्रैल से 20% एथेनॉल वाला पेट्रोल अनिवार्य, जानिए आपके वाहनों पर क्या होगा असर …
    • युवाओं के लिए सुनहरा मौका ट्राइडेंट ग्रुप में आकर्षक सैलरी के साथ होगी भर्ती…
    • जिम्बाब्वे के खिलाफ बदल जाएगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, जानें कौन-कौन हो सकता है बाहर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?