नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2023 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 70 रनों से हरा दिया। भारत की जीत और तेज़ गेंदबाज मोहम्मद शमी के प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया मीम्स से पट गया है। हर कोई इस गंगा में हाथ धो रहा है।
ऐसे में दिल्ली पुलिस कहां पीछे रहने वाली थी। उसने X पर मुंबई पुलिस को टैग कर लिखा मुंबई पुलिस हमें उम्मीद है कि आप लोग मोहम्मद शमी को उनके हमले के लिए गिरफ्तार नहीं करेंगे।
अब मुंबई पुलिस कहां पीछे रहने वाली थी, उसने तुरंत जवाब दिया और लिखा दिल्ली पुलिस, आप अनगिनत लोगों के दिलों को चुराने के लिए धाराएं लगाना भूल गए हैं और साथ ही आपने सह-आरोपियों की लिस्ट भी नहीं दी है।
