रायपुर:- दुनिया में लगातार विकास हुआ है। कुछ साल पहले लोग घरों में कपड़े हाथ से धुलते थे। पर आज के समय में जबरदस्त फीचर्स वाली वाशिंग मशीन आने लगी हैं। जो मशीन खरीद पाते हैं उनका काम काफी आसान हो जाता है। लेकिन, जिनके पास इसके लिए पैसे नहीं, उन्हें मन मार कर हाथ से ही कपड़े धुलने पड़ते हैं। ऐसी स्थिति में कुछ लोग इसे किस्मत मानकर रोना रोते रहते हैं। वहीं, कई ऐसे भी होते हैं, आवश्यकता के कारण आविष्कार कर, दुनिया को चौंका देते हैं। इसका उदाहरण आपको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखने को मिल जाएगा। इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बच्चे ने अपने तेज दिमाग से एक ऐसी अद्भुत चीज तैयार कर डाली है, जिसका इस्तेमाल ज्यादातर लोग अपने घरों में करते हैं।
दरअसल इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बच्चे ने अपने तेज दिमाग से एक ऐसी अद्भुत चीज तैयार कर डाली है, जिसका इस्तेमाल ज्यादातर लोग अपने घरों में करते हैं।अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसी कौन सी चीज हैं, तो हम बता दें कि यह चीज वॉशिंग मशीन है।आज शहर के लगभग सभी घरों में वॉशिंग मशीन देखी जाती है। क्योंकि ये न सिर्फ कपड़ों को बिना किसी झंझट के धुल देती है, बल्कि हमारा समय भी बचाती है। वॉशिंग मशीन में कपड़े धुलते-धुलते आप और भी कई जरूरी काम निपटा सकते हैं।
साइकिल और वाटर ड्रम की मदद से तैयार किया वॉशिंग मशीन
ये वायरल वीडियो एक स्कूल का है, जहां बच्चों का एक ग्रुप साथ खड़ा नजर आ रहा है। आप देख सकते हैं कि एक बच्चे ने एक वाटर ड्रम की मदद से सस्ती और टिकाऊ वॉशिंग मशीन बना डाली है। इस वॉशिंग मशीन को साइकिल और वाटर ड्रम की मदद से तैयार किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चा पहले एक गंदा कपड़ा दिखाता है और फिर इसे उस ड्रम वाली वॉशिंग मशीन में डालता है। इसके बाद वो साइकिल का पैडल मारने लगता है। जितना ज्यादा वो पैडल मारता है, उतनी ही जल्दी कपड़ा धुलता चला जाता है।
