राजस्थान: 1-गेहूं 2700 रुपए प्रति क्विंटल में खरीदा जाएगा।
2- मुआवजे की नीति बनाएंगे, कुर्की के तहत जमीन लेने वालों को कंपेन्सटे करेंगे।
3-हर जिले में महिला थाना, हर थाने में महिला डेस्क और एंटी रोमियो स्क्वाड बनाया जाएगा।
4-महिलाओं के लिए लाडो प्रोत्साहन योजना की शुरुआत, 2 लाख सेविंग बॉन्ड्स हर बेटी के पैदा होने पर।
5-केजी से पीजी तक मिलेगी मुफ्त शिक्षा।
6- मेधावी छात्राओं को 12वीं पास होने के बाद स्कूटी दी जाएगी।
7-लखपति दीदी के आधार पर 6 लाख महिलाओं को ट्रेनिंग और वित्तीय मदद दी जाएगी।
8-उज्जवला धारकों को 450 रुपए में सिलेंडर मिलेगा।
9-SIT गठित कर पेपर लीक, मिड डे मील योजना, फर्टिलाइजर स्कीम्स, जल जीवन मिशन सहित अन्य योजनाओं में घोटाला करने वालों की जांच की जाएगी।
10-AIIMS और IIT की तर्ज पर हर डिवीजन में राजस्थान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल और राजस्थान इंस्टिट्यूट ऑफ़ खोला जाएगा।
11-अगले पांच साल में दो लाख सरकारी नौकरियों की व्यवस्था करेंगे।
