रायपुर। विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के नाम एक संदेश भेजा है। सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर लिखा है, मेरे कांग्रेस के कार्यकर्ता साथियों! विपक्ष के कार्यकर्ता अगर आपके साथ कोई भी अभद्र टिप्पणी करते हैं या आपको भड़काने की कोशिश करते हैं, तब भी मन शांत रखना।
अक्सर पराजय के पूर्वानुमान के कारण ऐसी मनोदशा होती है. हमको मोहब्बत से रहना है, सबको गले लगाना है. सब अपने हैं, इनको भी हम पर ही भरोसा है. हमारी योजनाओं का लाभ इन सबको भी मिलेगा।
