जम्मू कश्मीर:- यह कहना है जम्मू-कश्मीर में स्थित बड़गाम के पखरपुरा गाँव में रहने वाले कंप्यूटर इंजीनियर राशिद ख़ान का. केसर की खेती राशिद का ख़ानदानी पेशा नहीं है और न ही पखरपुरा की ज़मीन इसके लिए उपयुक्त है।
केसर दूध और क़हवे में इस्तेमाल होता है और इसके अलावा यह कॉस्मेटिक प्रॉडक्ट्स और कई तरह की दवाइयों में भी इस्तेमाल होता है. लेकिन पिछले कई वर्षों से यहाँ केसर की पैदावार में बहुत कमी आई है और कई सारे किसानों के खेत बंजर हो गए हैं.
भारतीय प्रशासित कश्मीर में केसर की खेती पुलवामा के पामपूर कसबे के पठारों पर होती है. दुनिया का सबसे महंगा मसाला कहलाने वाले केसर की खेती में गिरावट को देखते हुए, राशिद ख़ान ने अपने ही घर के एक कमरे में इसकी खेती का कामयाब प्रयोग किया।
