मध्य प्रदेश:- सर्दियों के मौसम में जब अचानक रात को सर्दी जकड़ लेती है और खांसी आना शुरू हो जाती है। कुछ लोगों को खांसी बेहद तंग करती है। खांसी का इलाज करने के लिए सिरप और दवाई का सेवन मर्ज को और भी ज्यादा बढ़ा देता है। खांसी गीली हो तो सीने में बलगम बनता है और अगर सूखी खांसी हो तो बेहद परेशान करती है। अगर आपको खांसी की अक्सर शिकायत रहती है और आप दिन रात खौ-खौ करते करते थक गए हैं तो आप दवाई नहीं बल्कि देसी नुस्खों को अपनाएं। कुछ देसी नुस्खो का इस्तेमाल करके आप आसानी से खांसी का जड़ से इलाज कर सकते हैं।
आयुर्वेद चिकित्सक ने बताया कि हमारे ग्रामीण क्षेत्रों में अक्सर सर्दियों के दिनों में बच्चे, बड़े-बूढ़ों को सर्दी, जुकाम, खांसी और भी अन्य बीमारियां जल्द ही जकड़ लेती हैं। इसके के बचाव को लेकर पुराने बुजुर्ग लोग किमाच या कौंच के काले बीजों का पाउडर बनाकर शहद के साथ उबले पानी में घोलकर सेवन कर लेते थे तो सर्दियों के दिनों में वह बहुत कम संक्रमित हो पाते थे।
