Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » एक्सप्रेस ट्रेनों में जनरल कोचों की कमी ने बढ़ाई यात्रियों की मुश्किलें, टॉयलेट में सफर करने को लोग मजबूर…..
    News

    एक्सप्रेस ट्रेनों में जनरल कोचों की कमी ने बढ़ाई यात्रियों की मुश्किलें, टॉयलेट में सफर करने को लोग मजबूर…..

    By Tv 36 HindustanNovember 20, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गोरखपुर:- लंबी दूरी की ट्रेनों के रेक में साधारण और स्लीपर श्रेणी की जगह वातानुकूलित (विशेषकर एसी थर्ड) कोच लगने लगे हैं। पूर्वोत्तर रेलवे में पिछले एक साल में करीब 40 एक्सप्रेस ट्रेनों की 60 रेक में एसी के 100 से अधिक कोच लग गए, जिसमें एसी थर्ड के ही 75 से अधिक हैं। शेष एसी टू और फर्स्ट के लगे हैं। वहीं जनरल और स्लीपर के कोच लगातार घटते जा रहे हैं। ऐसे में आम यात्रियों को जनरल कोचों में पैर रखने की जगह नहीं मिल रही तो लोग टायलेट में सफर करने को मजबूर हैं।

    छठ पर्व के दौरान पूर्वांचल और बिहार के लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। धक्कामुक्की नियति बनती जा रही है। नई व्यवस्था के अंतर्गत प्रत्येक ट्रेन की रेक में अधिकतम 22 में से कम से कम 18 एसी कोच लगाए जाएंगे। एसी थर्ड के अधिकतम 14 कोच होंगे। एसी इकोनामी कोचों पर विशेष जोर रहेगा। एसी इकोनोमी के करीब 45 और कोच आए हैं, उन्हें जल्द अन्य ट्रेनों में लगाया जाएगा। स्लीपर और साधारण श्रेणी के सिर्फ दो-दो कोच ही लगेंगे। रेलवे बोर्ड का दावा है कि ट्रेनों में अधिक एसी कोच लगने से यात्रियों को सहूलियत मिलेगी। ट्रेनों की रफ्तार भी बढ़ जाएगी।

    वर्तमान में ट्रेनों की गति तो नहीं बढ़ी, लेकिन आम यात्रियों की दुश्वारियां जरूर बढ़ गईं। पूर्वोत्तर रेलवे सहित क्षेत्रीय रेलवे ने बोर्ड के नए नियमों और शर्तों के आधार पर ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया है। दिल्ली रूट पर गोरखपुर से प्रतिदिन चलने वाली 12555 गोरखधाम में जनरल के नौ कोच लगते थे, अब घटकर तीन हो गए हैं। एसी थर्ड के दस व सेकेंड एसी के दो और फर्स्ट के एक कोच तथा स्लीपर के चार कोच लग रहे हैं। गोरखपुर-आनंदविहार हमसफर में 20 कोच सिर्फ एसी थर्ड के लगते हैं। सप्ताह में एक दिन गुरुवार को जाने वाली 15057 गोरखपुर-आनंदविहार एक्सप्रेस में भी जनरल के चार ही कोच लगते हैं।

    गोरखपुर मंडल के दो करोड़ की आबादी के लिए गोरखधाम एक्सप्रेस में जनरल की सिर्फ 300 सीटें मिलती हैं। जबकि, रोजाना हजारों लोग आवागमन करते हैं। गोरखपुर रूट से होकर दिल्ली जाने वाली वैशाली, बिहार संपर्क क्रांति, सत्याग्रह, सप्तक्रांति आदि एक्सप्रेस ट्रेनों की स्थिति भी यही है। ट्रेनों में स्लीपर और जनरल बोगियों के घटने के साथ ही लोगों की मुश्किलें भी बढ़ती जा रही हैं।

    जानकारों का कहना है कि जब आरक्षित कन्फर्म टिकट नहीं मिलता है तो लोग जनरल की तरफ भागते हैं, लेकिन जनरल कोचों में भी सीटें नहीं मिल पातीं। कुछ जान जोखिम में डालकर आपातकालीन खिड़की से जनरल कोचों में प्रवेश करते हैं तो कुछ जब खड़ा होने की जगह नहीं पाते तो सफर तय करने के लिए टायलेट में ही घुस जाते हैं। लेकिन सवाल यह है कि आखिर कब तक।

    जनरल कोच के साथ घटते जा रहे लोकल यात्री

    ट्रेनों में जनरल कोचों की कमी व सीट नहीं मिलने के चलते लोकल व जनरल टिकट के यात्री भी घटते जा रहे। कोविड काल से पहले गोरखपुर जंक्शन से प्रतिदिन 35 से 40 हजार जनरल टिकट बुक होते थे। त्योहारों में यह संख्या 50 हजार तक पहुंच जाती थी।

    Post Views: 0

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleपेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दिए गुड न्यूज,, अब ‘11.80 रुपए सस्ता होगा पेट्रोल’
    Next Article छुट्टी के बाद भी शिक्षको को रुकना होगा स्कूल में, 15 मिनट लेट होने पर कट जाएगा पूरे दिन का वेतन,इन जिलों में इस तारीख से नियम होगा लागू……
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    दिवाली पर पटाखे जलेंगे या नहीं सुप्रीम कोर्ट ने हर बातों पर विस्तार से की चर्चा; जानिए अपडेट…

    October 12, 2026

    राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के प्रवास की तैयारियों के संबंध में लोकभवन में बैठक आयोजित…

    October 12, 2026

    प्रधानमंत्री कृषि धन-धान्य योजना के उत्कृष्ट क्रियान्वयन में दंतेवाड़ा ने रचा इतिहास, राष्ट्रीय स्तर पर मिला ‘सर्वश्रेष्ठ जिला’ पुरस्कार…

    October 12, 2026

    कहीं आप भी तो नहीं जाते इन रेस्टोरेंट्स में किचन में चूहे-कॉकरोच और एक्सपायर्ड सामान, 73 लाइसेंस सस्पेंड…

    October 12, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • दिवाली पर पटाखे जलेंगे या नहीं सुप्रीम कोर्ट ने हर बातों पर विस्तार से की चर्चा; जानिए अपडेट…
    • राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के प्रवास की तैयारियों के संबंध में लोकभवन में बैठक आयोजित…
    • प्रधानमंत्री कृषि धन-धान्य योजना के उत्कृष्ट क्रियान्वयन में दंतेवाड़ा ने रचा इतिहास, राष्ट्रीय स्तर पर मिला ‘सर्वश्रेष्ठ जिला’ पुरस्कार…
    • कहीं आप भी तो नहीं जाते इन रेस्टोरेंट्स में किचन में चूहे-कॉकरोच और एक्सपायर्ड सामान, 73 लाइसेंस सस्पेंड…
    • अब जंतर-मंतर पर नहीं कर सकेंगे प्रदर्शन, रामलीला मैदान समेत ये तीन नई जगहें तय…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?