Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » भाजपा के लिए गुजरात के बाद यूपी ही सबसे मजबूत गढ़,पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने इस बार 75 प्लस का लक्ष्य रखा…..
    शीर्ष आलेख

    भाजपा के लिए गुजरात के बाद यूपी ही सबसे मजबूत गढ़,पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने इस बार 75 प्लस का लक्ष्य रखा…..

    By Tv 36 HindustanNovember 21, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पंकज झा | उत्तर प्रदेश में जिसकी जीत होगी वही दिल्ली की गद्दी पर राज करेगा. बीजेपी के लिए गुजरात के बाद यूपी ही सबसे मजबूत गढ़ है. जबकि विपक्ष के लिए ये राज्य सबसे कमजोर कड़ी है. बीजेपी के विजय अभियान को रोकने के लिए विपक्षी हर तरह का प्रयोग फेल रहा है. पिछले चुनाव में समाजवादी पार्टी और बीएसपी का गठबंधन भी बीजेपी के सामने नहीं टिक पाया. इस बार इंडिया गठबंधन के बैनर तले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस मिल कर चुनाव लड़ना चाहती है. दोनों पार्टियां अभी तो एक-दूसरे के खिलाफ लड़ती नज़र आ रही हैं. समाजवादी पार्टी PDA मतलब पिछड़े, दलित और मुस्लिम वोट के दम पर ताल ठोंक रही है. कांग्रेस भी जातीय जनगणना के बहाने इसी सामाजिक समीकरण के भरोसे है. बीएसपी अध्यक्ष अकेले चुनाव लड़ने का एलान कर चुकी है.

    बीजेपी की सबसे बड़ी ताकत उसकी सोशल इंजीनियरिंग है. गैर यादव पिछड़े, गैर जाटव दलित और फॉरवर्ड कास्ट के बूते बीजेपी हर तरह का चुनाव जीतती रही है. बीजेपी के हिंदुत्व और जातीय समीकरण के आगे विपक्ष की एक नहीं चल पा रही है. बीजेपी ने संगठन के लिहाज से बने 98 जिलों के लिए प्रभारियों के नाम की घोषणा कर दी है. इसके साथ ही सभी छह क्षेत्रों के लिए प्रभारी भी नियुक्त कर दिए गए हैं. इसी हफ्ते सभी लोकसभा और विधानसभा सीटों के लिए प्रभारी भी तय किए जा सकते हैं. पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व पहले ही सभी अस्सी लोकसभा क्षेत्रों में विस्तारक भेज चुका है. पिछले आम चुनाव में बीजेपी को 62 और उसकी सहयोगी पार्टी अपना दल को 2 सीटें मिली थीं.

    पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने इस बार 75 प्लस का लक्ष्य रखा है.जाति जनगणना पर बीजेपी की खामोशीभले ही अभी समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच किच-किच जारी है. लेकिन दोनों ही पार्टियों का एजेंडा एक है. राहुल गांधी और अखिलेश यादव जातिगत जनगणना पर बैटिंग कर रहे हैं. बीजेपी इस मुद्दे पर खामोश है. लेकिन पार्टी का पूरा फ़ोकस जमीन पर अपने सोशल इंजीनियरिंग को बचाए रखने का है. इसीलिये जिला प्रभारियों के नाम भी उसने जाति देख कर तय की है. जिस जिले में जिस जाति की जरूरत समझी गई उस बिरादरी के नेता को जिम्मेदारी दी गई है. कुछ जगहों पर संगठन में बेहतर काम करने वाले को ये काम दिया गया. आगरा जिले के दलितों का गढ़ माना जाता है।

    इस समाज के जाटव और वाल्मीकि वोटरों का यहां दबदबा है. इस बात का ख़्याल रखते हुए पार्टी ने अमित वाल्मीकि को जिले का प्रभारी बनाया है.सोशल इंजीनियरिंग पर मजबूत पकड़कौशलेंद्र पटेल वाराणसी के मेयर रह चुके हैं. वे फूलपुर से लोकसभा का उप चुनाव भी लड़ चुके हैं. केशव प्रसाद मौर्य के डिप्टी सीएम बनने के बाद ये सीट खाली हुई थी. पार्टी ने उन्हें प्रतापगढ़ का जिला प्रभारी बनाया है. जहां पटेल वोटर निर्णायक भूमिका में हैं. बीजेपी ने ये सीट 2014 में अपना दल को दी थी. बीजेपी ने मानवेन्द्र लोधी को अलीगढ़ का प्रभारी बनाया है. जहां लोधी जाति के वोटरों का दबदबा है. स्थानीय स्तर पर जातिगत समीकरण को फूल प्रूफ बनाने के लिए बीजेपी ने प्रभारियों का चयन किया है.

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleचिरंजीवी योजना में अब 50 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज करा सकेंगे लोग….
    Next Article प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 751.9 करोड़ रुपये की संपत्ति को जब्त किया…..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    गवर्नर से ज्यादा वेतन पा रहे इंजीनियर, स्वीपर को मिल रहे महीने के 2 लाख इस राज्य में मिल रही बंपर सैलरी…

    February 26, 2026

    प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करने के लिए अधोसंरचना और अवसरों का विस्तार हमारी प्राथमिकता सीएम साय…

    February 26, 2026

    देशभर के पेट्रोल पंपों के लिए बड़ा आदेश अप्रैल से 20% एथेनॉल वाला पेट्रोल अनिवार्य, जानिए आपके वाहनों पर क्या होगा असर …

    February 26, 2026

    युवाओं के लिए सुनहरा मौका ट्राइडेंट ग्रुप में आकर्षक सैलरी के साथ होगी भर्ती…

    February 26, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • गवर्नर से ज्यादा वेतन पा रहे इंजीनियर, स्वीपर को मिल रहे महीने के 2 लाख इस राज्य में मिल रही बंपर सैलरी…
    • प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करने के लिए अधोसंरचना और अवसरों का विस्तार हमारी प्राथमिकता सीएम साय…
    • देशभर के पेट्रोल पंपों के लिए बड़ा आदेश अप्रैल से 20% एथेनॉल वाला पेट्रोल अनिवार्य, जानिए आपके वाहनों पर क्या होगा असर …
    • युवाओं के लिए सुनहरा मौका ट्राइडेंट ग्रुप में आकर्षक सैलरी के साथ होगी भर्ती…
    • जिम्बाब्वे के खिलाफ बदल जाएगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, जानें कौन-कौन हो सकता है बाहर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?