रायपुर:- नींबू और बेसन फेस पैक इसमें एक चम्मच बेसन और आधा नींबू का रस मिलाया जाता है. इन्हें अच्छी तरह मिक्स करके पेस्ट बना लीजिए. इसे चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट बाद धो लें. नींबू के रस में विटामिन सी होता है जो स्किन को डीप क्लीन करता है और डेड स्किन सेल्स को हटाता है. यह त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाता है।
2 चम्मच कॉफी पाउडर लें और इसमें 1 चम्मच दही मिलाएं.उसमें थोड़ा सा नींबू का रस मिलाएं और अच्छी तरह से मिक्स करें. एक मलहम जैसा पेस्ट तैयार हो जाएगा. यह पेस्ट लगाने से पहले चेहरा धो लें और पानी से सुखा लें. अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 10-15 मिनट तक छोड़ दें.फिर ठंडे पानी से धो लें.यह फेस पैक त्वचा को डीप क्लीन करेगा और इंस्टेंट ग्लो लाएगा।
टमाटर फेस पैक -एक पका हुआ टमाटर लें और इसे अच्छी तरह मैश कर लें. फिर इसमें एक चम्मच शहद और आधा चम्मच ताजा नींबू का रस मिलाएं. इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद गर्म पानी से चेहरा धो लें. टमाटर में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो स्किन को डैमेज से बचाते हैं।
