रीवा: श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मऊगंज श्री वीरेन्द्र जैन एवं अति. पुलिस अधीक्षक महोदय मऊगंज मुन्नालाल चौरसिया के निर्देशन एवं श्रीमान एसडीओपी महोदय मऊगंज श्री इन्द्राज सिह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शाहपुर उनि. जगदीश सिह ठाकुर के व्दारा हमराह स्टाफ के दिनांक 19.11.23 को जरिये मुखविर द्वारा सूचना मिली की ग्राम खटखरी मे हाईवे रोड किनारे पशु चिकित्सालय के बगल मे संदेही रहीम बेग पिता खालिक बेग उम्र लगभग 38 साल निवासी खटखरी थाना शाहपुर जिला मऊगंज जो कि लाल कलर का शर्ट पहने है अपने अण्डा की दुकान मे अवैध रूप से भारी मात्रा मे शराब बिक्री हेतु रखा है । मुखविर की सूचना की तस्दीक हेतु मय हमराह स्टाफ के रवाना होकर संदेही रहीम बेग निवासी खटखरी के अण्डे की दुकान के पास पहुँचा संदेही रहीम बेग पुलिस को देखकर अन्धेरे का फायदा उठाकर भागने मे सफल हो गया । रहीम बेग की अण्डे की दुकान की समक्ष गवाहान के तलाशी लिया जो दुकान की तलाशी के दौरान रहीम बेग की अण्डे की दुकान मे अवैध देशी प्लेन शराब एवं अंग्रेजी शराब खाखी रंग के कार्टून में कुल 08 पेटी में कुल 366 शीशी प्रत्येक शीशी में 180 ml कुल शराब 65.88 लीटर कुल कीमती 47000/- रुपये का होना पाया गया । मौके पर विधिवत कार्यवाही कर वापसी पर आरोपी रहीम बेग के विरूद्ध अपराध धारा 34 आबकारी एक्ट का अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया ।
फरार आरोपी रहीम बेग पिता खालिक बेग उम्र लगभग 38साल निवासी खटखरी थाना शाहपुर जिला मऊगजं (म.प्र.)
**जप्त मशरूका **- कुल 366 शीशी प्रत्येक शीशी कुल देशी शराब 65.88 लीटर कुल कीमती
47000/- रुपये।
महत्वपूर्ण भूमिका
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि जगदीश सिंह ,सउनि.अजय पाण्डेय आर.1123 विवेकानन्द यादव आर.1103 निवास सिंह आर.1048
कुन्जल रावत एसएफ आर.456 प्रमोद कुमार आर.786 राजेन्द्र
भदौरिया की सराहनीय भूमिका रही ।
