*भोपाल:-* नवंबर का महीना पेंशनरों के लिए बहुत जरूरी होता है. अगर आपको भी केंद्र सरकार या राज्य सरकार की तरफ से पेंशन मिलती है तो 30 नवंबर, 2023 तक अपना जीवन प्रमाण पत्र जरूर जमा करवा दें. अगर आप इस काम को पूरा नहीं करेंगे तो अगले महीने से आपको पेंशन नहीं मिलेगी. ध्यान देने वाली बात ये है साल में एक बार हर पेंशन पाने वाले व्यक्ति को अपने जीवित होने का प्रमाण देना पड़ता है. नियमों के अनुसार सुपर सीनियर सिटीजन यानी 80 वर्ष से अधिक की आयु के लोगों को जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की सुविधा 1 अक्टूबर, 2023 से 30 नवंबर, 2023 के बीच मिल रही है. वहीं, 60 वर्ष से अधिक के वरिष्ठ नागरिक इस काम को 1 नवंबर से 30 नवंबर 2023 के बीच निपटा सकते हैं. इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से किया जा सकता है. ऐसे में अगर आपने अभी तक जीवन प्रमाण पत्र जमा नहीं किया है तो जल्द से जल्द कर लें।
